फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आप भी जरूर चेक कर लें कहीं आपका आधार नकली तो नहीं, ये रहा तरीका

Wed, 31 May 2023 11:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 31 May 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Card is Original or Fake Know Aadhaar Identification Process in Hindi
जानें कैसे पता लग सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में अंतर - फोटो : istock

Fake or Real Aadhaar Card: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी करता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं। वहीं, हर एक कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जिसे हम आधार नंबर के नाम से जानते हैं। इन सबके बीच जालसाज लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। ये लोग कुछ पैसों के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिसका नुकसान आपको उठाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप चेक कर लें कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है। तो चलिए वो तरीका जानते हैं जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How To Check Aadhaar Card is Original or Fake Know Aadhaar Identification Process in Hindi
जानें कैसे पता लग सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में अंतर - फोटो : istock

असली-नकली आधार कार्ड का पता लगाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर जानना चाहते हैं कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं है
  • इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा या फिर आप इस आधिकारिक resident.uidai.gov.in/verify लिंक को भी ओपन कर सकते हैं
How To Check Aadhaar Card is Original or Fake Know Aadhaar Identification Process in Hindi
जानें कैसे पता लग सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में अंतर - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां पर 'माय आधार' वाला सेक्शन मिलेगा
  • आपको यहां पर क्लिक करना है
  • फिर आपको यहां पर 'आधार वेरिफाई' वाला ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करके इस चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Card is Original or Fake Know Aadhaar Identification Process in Hindi
जानें कैसे पता लग सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में अंतर - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • अब आपको 'आधार नंबर' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा, जिसमें आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • फिर आपको 'वेरिफाई' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
How To Check Aadhaar Card is Original or Fake Know Aadhaar Identification Process in Hindi
जानें कैसे पता लग सकते हैं असली और नकली आधार कार्ड में अंतर - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आप देखेंगे तो पाएंगे कि स्क्रीन पर आपके द्वारा दर्ज किए गए आधार नंबर का स्टेटस आ गया है
  • यहां पर अगर ऑपरेशनल लिखा हुआ आया है तो इसका मतलब आपका आधार नंबर मौजूद है
  • जबकि, अगर इनवैलिड आधार नंबर लिखा आएगा, तो आपका आधार कार्ड नकली हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed