How To Check Aadhaar Authentication History: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड की वजह से आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे सीधे लोगों के बैंक खाते में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के स्कूल में एडमिशन कराने से लेकर कई दूसरी जगहों पर भी आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारियां होती हैं। इसमें हमारी बायोमीट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं दूसरी तरफ आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल के मामले भी लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना रहती है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं? तो आज हम आपको एक खास प्रक्रिया का बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।
Aadhaar Card: दूसरे व्यक्ति द्वारा आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? इस तरह करें पता
इस बारे में पता करने के लिए आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक करना है। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के विकल्क का चयन करना है।
Investment Tips: मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके बन सकते हैं करोड़पति, समझिए गणित
इस प्रक्रिया को करने के बाद ओटीपी वेरिफाई का अनुरोध करने के लिए अपने आधार संख्या को दर्ज करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को फिल करके सबमिट करें।
जॉब करते हुए अपनाएं 50_30_20 का यह गोल्डन रूल, सैलरी सेविंग करने के साथ भविष्य भी कर सकेंगे सुरक्षित
नेक्स्ट स्टेप पर ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज, ओटीपी और बाकी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। यह करने के बाद आप अपने आधार कार्ड की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को देख सकेंगे। इसके अलावा आप mAadhaar एप डाउनलोड करके भी अपनी आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को चेक कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: किसान सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन
अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का कहीं पर गलत इस्तेमाल किया गया है। इस स्थिति में आप 1947 नंबर पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। आज के समय इसका इस्तेमाल विभिन्न सेवाओं तक पहुंच प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है।
APY: सरकार की जबरदस्त स्कीम, 7 रुपये की बचत करके यहां करें निवेश, हर महीने मिलेगी पांच हजार रुपये की पेंशन