फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाना है बेहद आसान, जानें तरीका

Fri, 29 Dec 2023 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
How to change address in your Voter ID Card check full process
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Voter ID Card Address Change Process in Hindi: आपके पास वोटर आईडी कार्ड तो होगा ही? दरअसल, ये मतदान करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। हालांकि, अन्य दस्तावेज से भी आप वोटिंग कर सकते हैं, लेकिन वोटर आईडी कार्ड की अपनी एक अलग जगह है। यही नहीं, वोटर आईडी कार्ड अपनी पहचान बताने के अलावा कई अन्य जरूरी कामों में काम आता है। इस पर कार्डधारक का नाम, उम्र, पता जैसी अन्य चीजें लिखी होती हैं, लेकिन कई बार लोग अपना घर बदल लेते हैं और वो वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका तरीका नहीं पता होता है। पर यहां आप वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप घर बैठे वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

How to change address in your Voter ID Card check full process
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock

पता बदलवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी किसी कारण अपने वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो बदल सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल voterportal.eci.gov.in पर जाना है
How to change address in your Voter ID Card check full process
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • पोर्टल पर आपको 'Shifting of residence/correction of entries in existing electoral roll/replacement of EPIC/marking of PwD' वाला ऑप्शन दिखेगा
  • इसके साथ में ही आपको फॉर्म 8 दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to change address in your Voter ID Card check full process
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना अकाउंट बनाकर लॉगिन करना है, जिसके बाद आपको वोटर आईडी कार्ड में बदलाव करने का विकल्प मिलेगा
  • यहां पर आपको अपने राज्य, शहर और लोकसभा या विधानसभा का चुनाव करना है
विज्ञापन
How to change address in your Voter ID Card check full process
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अपना इलेक्टोरल रोल नंबर, जेंडर और माता-पिता का नाम समेत बाकी बाकी चीजें भरनी हैं
  • फिर नया पता दर्ज करना है, साथ ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी भरनी है
  • अब सब्मिट पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपका नया पता अपडेट हो जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed