हम लोग यात्रा करने के लिए अलग-अलग विकल्प का चुनाव करते हैं। कोई अपनी कार से, तो कोई बस से सफर करना पसंद करता है। लेकिन बात जब भी दूर के सफर की होती है, तो लोग ट्रेन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। भारतीय ट्रेन में यात्रा करने का अपना एक अलग अनुभव है, और साथ में इसमें कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें खाना, शौचालय और आरामदायक सीटें जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। लेकिन बात जब टिकट बुक करने की आती है, तो कई बार लोगों को टिकट नहीं मिल पाता है। लेकिन क्या आप तत्काल टिकट के बारे में जानते हैं? अगर हां, और आप इसे ब्रोकर से बुक कराते हैं, तो अब आप इसे खुद घर बैठे मिनटों में बुक कर सकते हैं। अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसे बुक करने का सरल तरीका बताते हैं...
{"_id":"61cc113322125d53624b3b82","slug":"how-to-book-tatkal-irctc-train-ticket-follow-these-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Train Ticket: तत्काल टिकट ब्रोकर से नहीं खुद कर सकते हैं बुक, मिनटों में घर बैठे ऐसे होगा कंफर्म","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Train Ticket: तत्काल टिकट ब्रोकर से नहीं खुद कर सकते हैं बुक, मिनटों में घर बैठे ऐसे होगा कंफर्म
Wed, 29 Dec 2021 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे बुक करें तत्काल टिकट:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले अपने आईडी पासवर्ड से आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है, और फिर यहां लॉगिन करके सफर की तारीख और स्टेशन चुनें। यहां लॉगिन करते समय तत्काल वाले विकल्प को चुनना न भूलें।
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको आपको कई ट्रेन नजर आएंगी, इसमें से आपको जिस ट्रेन से सफर करना है उसे चुनें। फिर यहां एसी, स्लिपर या टू सिटर वाले विकल्प में से अपनी पसंद की बोगी चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- फिर आगे बढ़कर पैसेंजर की पूरी जानकारी, जैसे- नाम, उम्र, पता और कौन सी सीट चाहिए ये भी चुनें। इसके बाद ये सब भरकर आगे बढ़ें।
विज्ञापन
ट्रेन तत्काल टिकट बुक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आखिर में आपको पेमेंट करनी है, टिकट के जितने पैसे हैं आप उसे नेट बैंकिंग या डेबिट-क्रेडिट कार्ड से दे सकते हैं। इसके बाद आपकी ईमेल और मैसेज द्वारा आपकी कंफर्म टिकट आपको मिल जाएगी।