फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tatkal Ticket: घर बैठे बिना ब्रोकर के खुद बुक कर सकते हैं तत्काल कंफर्म ट्रेन टिकट, तरीका है बड़े काम का

Mon, 23 Jan 2023 05:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jan 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
How To Book confirm Tatkal Train Ticket through irctc mobile app or portal
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

Confirm Tatkal Train Ticket: एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए वैसे तो लोग अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, भारतीय ट्रेन लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम लंबे समय से करती हुई आ रही है। ट्रेन में यात्रा के दौरान कंफर्ट सीट, खानपान की व्यवस्था समेत शौचालय की सुविधा यात्रियों के सफर को सुगम बना देती है। बस ट्रेन में अगर यात्रा करनी है, तो आपके पास टिकट होना जरूरी है। पर कई मौकों पर लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में लोग तत्काल टिकट बुक करवाने के लिए ब्रोकर की मदद लेते हैं, जिसमें उन्हें ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। पर अगर आप चाहें तो घर बैठे खुद ही तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे आप अपने काफी पैसे भी बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सी ट्रिक है जिसे अपनाने से आप घर बैठे ही कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट खुद से बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How To Book confirm Tatkal Train Ticket through irctc mobile app or portal
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

पहले कर लें ये काम:-

स्टेप 1

  • तत्काल ट्रेन टिकट को आप यात्रा की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे एसी क्लास के लिए और 11 बजे आप नॉन एसी यानी स्लीपर, टू सीटर आदि टिकट बुक कर सकते हैं
  • ऐसे में आपको करना ये है कि सबसे पहले आईआरसीटीसी पोर्टल www.irctc.co.in पर जाना है
How To Book confirm Tatkal Train Ticket through irctc mobile app or portal
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का क्या तरीका है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां लॉगिन करना है
  • फिर माय अकाउंट' में जाकर 'माय प्रोफाइल' पर क्लिक कर देना है
  • इसके बाद 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' पर क्लिक करके यहां सारी जानकारी भर दें
  • इससे आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करते समय यात्रियों की जानकारी नहीं भरनी होगी और इससे आपका समय बचेगा जिससे आपको कंफर्म तत्काल ट्रेन टिकट मिलने का चांस बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Book confirm Tatkal Train Ticket through irctc mobile app or portal
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

फिर ऐसे बुक कर सकते हैं तत्काल ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1

  • तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेशन और यात्रा की तारीख चुननी है
  • फिर आपको तत्काल वाले विकल्प को चुनना है और सर्च पर क्लिक कर देना है
विज्ञापन
How To Book confirm Tatkal Train Ticket through irctc mobile app or portal
तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का क्या तरीका है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब ट्रेन चुनें और फिर स्लिपर, एसी, टू सीटर आदि क्लास चुनें
  • फिर जिन यात्रियों का नाम 'एड/ मॉडिफाई लिस्ट' में भरा था उन पर क्लिक करें
  • फिर ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर दें और आपका तत्काल ट्रेन टिकट बुक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed