फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pressure Cooker Alert: प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने वाले सावधान! फटने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 06 Sep 2022 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Sep 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
How to Avoid Pressure Cooker Explosion Know These Safety Precautions All Details
प्रेशर कुकर फटने से बचाने के लिए इन 4 बातों का रख सकते हैं ध्यान - फोटो : Amar Ujala

Pressure Cooker Tips: अगर हमें जीना है, तो हमें भोजन खाना पड़ता है, जिसे या तो हम खुद बनाते हैं या घर में कोई और बनाता है। रसोई में खाना बनाने के लिए कई तरह के बर्तनों का हम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई चीजों के लिए लोग प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- आलू उबालना हो, दाल उबालनी हो, चावल बनाने के लिए, मांसाहारी खाना बनाने के लिए आदि चीजों के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है। कुकर से खाना जल्दी बन जाता है और गैस भी कम खर्च होती है। लेकिन प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी छोटी सी गलती जानलेवा तक बन सकती है। इसलिए कुकर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Avoid Pressure Cooker Explosion Know These Safety Precautions All Details
प्रेशर कुकर फटने से बचाने के लिए इन 4 बातों का रख सकते हैं ध्यान - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

पानी

  • आप जब भी प्रेशर कुकर का इसेतमाल करें, तो आपको ध्यान देना है कि इसमें पानी जरूर डालें और सही मात्रा में डालें। दाल, आलू या चावल आदि डालकर पानी जरूर डालें। अगर कुकर में पानी नहीं होगा तो सूखा कुकर भाप ज्यादा बनाएगा और फिर इसके फटने का खतरा बढ़ जाता है।
How to Avoid Pressure Cooker Explosion Know These Safety Precautions All Details
प्रेशर कुकर फटने से बचाने के लिए इन 4 बातों का रख सकते हैं ध्यान - फोटो : istock

सफाई

  • कुकर का इस्तेमाल कई सब्जियों और चावल आदि को बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में कई बार सीटी में चावल के दाने, दाल के दाने आदि फंस जाते हैं। इसलिए आपको कुकर की सीटी को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए, क्योंकि सीटी में कुछ फंसने से भी कुकर फट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Avoid Pressure Cooker Explosion Know These Safety Precautions All Details
प्रेशर कुकर फटने से बचाने के लिए इन 4 बातों का रख सकते हैं ध्यान - फोटो : istock

रबड़

  • कुकर के ढक्कन में एक रबड़ लगी होती है, ये भाप और पानी को बाहर निकलने से रोकती है। इसके अलावा सीटी पूरी और समय पर आ सके, उसके लिए भी ये रबड़ काम आती है। लेकिन आपको ध्यान देना है कि लगभग हर तीन महीने में इसे बदल दें, क्योंकि खाना पकने के दौरान ये रबड़ पुराना हो जाता है और कटने-फटने के कारण कुकर फटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
How to Avoid Pressure Cooker Explosion Know These Safety Precautions All Details
प्रेशर कुकर फटने से बचाने के लिए इन 4 बातों का रख सकते हैं ध्यान - फोटो : istock

पुराना कुकर

  • कई बार लोग पुराने कुकर का इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि लंबे समय से इस्तेमाल करने के कारण कुकर खराब भी हो जाता है और कुकर में दरार तक आ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको कुकर का इस्तेमाल नहीं करना है। इससे इसके फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed