फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर आपके व्हाट्सएप पर भी आया है इस तरह का लिंक तो कभी न करें क्लिक, वरना गंवा बैठेंगे जीवन भर की कमाई

Thu, 03 Aug 2023 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Aug 2023 09:15 AM IST
विज्ञापन
How to avoid fraud on WhatsApp Follow these steps
व्हाट्सएप पर फिशिंग लिंक से कैसे बचें? - फोटो : istock

Avoid Whatsapp Fraud: एक समय था जब लोग मैसेज के जरिए एक-दूसरे से बात करते हैं, लेकिन अगर यूं कहा जाए कि अब इन मैसेज की जगह व्हाट्सएप ने ले ली है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लगभग हर दूसरा व्यक्ति व्हाट्सएस से जुड़ा है और दुनियाभर में इसका इस्तेमाल लगभग दो बिलियन से भी ज्यादा लोग करते हैं। पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि जालसाज आपको व्हाट्सएप के जरिए भी ठग सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप यूजर्स को फिशिंग लिंक भेजे जाते हैं, जिसमें कई तरह के उपहार, मुफ्त डाटा समेत और भी कई लालच देकर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना आप अपनी जीवन भर की कमाई को पल भर में गंवा बैठेंगे। तो चलिए जानते हैं ये कौन से लिंक हैं और आप इनसे कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to avoid fraud on WhatsApp Follow these steps
व्हाट्सएप पर फिशिंग लिंक से कैसे बचें? - फोटो : pexels

ऐसे लिंक से बचकर:-

  • अगर आपके पास कोई ऐसा लिंक आए, जिसके यूआरएल में Rediroff.ru है तो ऐसे लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करे
  • ये लिंक फिशिंग लिंक होते हैं जो पलक झपकते ही आपके बैंक खाते को खाली कर सकते हैं
How to avoid fraud on WhatsApp Follow these steps
व्हाट्सएप पर फिशिंग लिंक से कैसे बचें? - फोटो : istock
  • अगर कोई लिंक दावा करता है कि आपको इस पर क्लिक करके अपना नाम, पता और बैंकिंग जानकारी आदि भरनी है जिसके बाद आपको कैशबैक, उपहार आदि दिए जाएंगे, तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें क्योंकि ये आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको ठगने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to avoid fraud on WhatsApp Follow these steps
व्हाट्सएप पर फिशिंग लिंक से कैसे बचें? - फोटो : istock

इन बातों का खास ध्यान रखें:-

  • अगर आपका कोई दोस्त या किसी भी नंबर से आपके पास कोई ऐसा लिंक आता है जो आपको कैशबेक, उपहार या डाटा आदि देने का दावा करता है, तो इन पर कभी क्लिक न करें और तुरंत डिलीट कर दें
  • ध्यान दें कि इन फ्रॉड लिंक में हमेशा व्याकरण की गलती होगी या फिर लिंक ब्रेक होगा
विज्ञापन
How to avoid fraud on WhatsApp Follow these steps
व्हाट्सएप पर फिशिंग लिंक से कैसे बचें? - फोटो : istock

अगर कर दिया है क्लिक, तब क्या करें?

  • अगर गलती से आपने किसी ऐसे फिशिंग लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो आपको सबसे पहले तुरंत उससे बाहर आना है और अपने डिवाइस को स्कैन करना है। अगर आपको कोई ऐसा एप्लीकेशन आपके मोबाइल में इंस्टॉल हुआ मिले जो आपने नहीं किया, तो इसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। साथ ही अपने डिवाइस को रिसेट भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed