फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: तुरंत ऐसे करें चेक, कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं

Wed, 02 Aug 2023 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Aug 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
How To Check Your Aadhaar Card Fake or Real check details
कैसे चेक करें कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Real or Fake Aadhaar: अगर देखा जाए तो आज के इस दौर में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या फिर किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना का लाभ लेना हो आदि। हमें इन कामों के लिए और इनके जैसे अन्य कामों के लिए आधार की ही जरूरत पड़ती है। पर क्या आपने कभी ये जानना चाहा कि कहीं आपका आधार नकली तो नहीं? क्योंकि जालसाज चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए अग आप चाहें तो घर बैठे ही ये चेक कर सकते हैं कि आपका आधार नकली है या फिर असली। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...

How To Check Your Aadhaar Card Fake or Real check details
कैसे चेक करें कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? - फोटो : istock

आधार कार्ड असली है या नकली, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड नकली है या फिर असली, तो आप ये जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar पर जाना होगा
How To Check Your Aadhaar Card Fake or Real check details
कैसे चेक करें कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आप वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, तो आपको यहां पर लॉगिन का एक विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें और फिर लॉगिन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Check Your Aadhaar Card Fake or Real check details
कैसे चेक करें कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको आधार सर्विसेज वाले सेक्शन में जाना है
  • यहां पर आप देखेंगे, तो आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे
  • ऐसे में आपको यहां पर आधार वेरिफाई वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको यहां पर एक बॉक्स नजर आएगा, जिसमें अपना आधार नंबर दर्ज करें
विज्ञापन
How To Check Your Aadhaar Card Fake or Real check details
कैसे चेक करें कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • फिर आप देखेंगे तो आपको वेरिफाई वाला बटन नजर आएगा
  • आपको इस पर क्लिक कर देना है
  • ऐसा करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार कार्ड का स्टेटस क्या है और ये असली है या फिर नकली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed