फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: आप भी हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार, अगर नहीं रखा इन चार बातों का ध्यान

Wed, 17 May 2023 04:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 May 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
How to Avoid Being Scammed Know Fraud Prevention Safety Tips in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

Fraud Alert: इस बात में शायद कोई दो राय नहीं होगी कि हम तकनीकी रूप से जितने आगे बढ़े हैं। जालसाज भी उतने ही नए-नए तरीकों के जरिए लोगों को ठगने से बाज नहीं आ रहे हैं। ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर बुरी नजर लगाकर रखते हैं और मौका मिलते ही या सामने वाली एक छोटी सी गलती होते ही, उसका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं। इसलिए आपकी एक छोटी सी भी लापरवाही आपको भारी चपत लगवा सकती है। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि आप ठगी से बचे रह सके। तो चलिए बिना देर किए उन बातों के बारे में जानते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Avoid Being Scammed Know Fraud Prevention Safety Tips in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

कभी न भूलें ये चार बातें:-

पहली बात

  • अगर आप एक सोशल मीडिया यूजर हैं, तो ध्यान रहे कि यहां आपको अगर मैसेज के जरिए या किसी पोस्ट के जरिए कोई लिंक मिलता है जो आपको लुभावने ऑफर्स देकर अपनी और खींचता है। तो ऐसे लिंक पर बिना जांचे-परखे क्लिक न करें। वरना आप अपनी मेहनत की कमाई गंवा सकते हैं।
How to Avoid Being Scammed Know Fraud Prevention Safety Tips in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • आज के समय में ज्यादातर जगहों पर पेमेंट करने के लिए आदि ओटीपी की जरूरत होती है। ऐसे में ओटीपी की महत्वता को समझा जा सकता है। इसलिए ध्यान रहे कि अगर आपके पास कोई कॉल आए, जो आपको पैसे के लालच में, बैंक अधिकारी बनकर आदि कॉल करके ओटीपी मांगता है, तो कभी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Avoid Being Scammed Know Fraud Prevention Safety Tips in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : istock

तीसरी बात

  • आपको इंटरनेट पर कई तरह के ऑफर्स मिलते होंगे, लेकिन इतना जान लीजिए कि इसमें से कई तो फर्जी होते हैं जिनके जरिए लोगों को ठगा जाता है। इसलिए कभी भी किसी ऑफर्स के चक्कर में कोई गलती न करें और न ही अपनी कोई जानकारी शेयर करें।
विज्ञापन
How to Avoid Being Scammed Know Fraud Prevention Safety Tips in Hindi
फ्रॉड से बचने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Istock

चौथी बात

  • अब लोग ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। खाने से लेकर कपड़े तक घर पर ही आ जाते हैं। बस इसके लिए आपको किसी वेबसाइट या एप से इन्हें ऑर्डर करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि उसी एप या वेबसाइट से खरीदारी करें जो विश्वसनीय हो। जानकारी देने से लेकर पेमेंट करने तक भी सावधानी बरतें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed