{"_id":"6997e35ac2b26fc49e05b8da","slug":"how-to-apply-for-ration-card-in-delhi-step-by-step-guide-2026-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Ration Card 2026: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना बेहद आसान, जानें क्या हैं नए नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Delhi Ration Card 2026: दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना बेहद आसान, जानें क्या हैं नए नियम
Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:43 AM IST
सार
How To Apply For Ration Card in Delhi: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड बनवाने का सोच रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इसलिए इसे आखिर तक पढ़ें।
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Delhi Me Ration Card Ke Liye Apply Kaise Kare: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। राशन कार्ड केवल सस्ता अनाज लेने का साधन नहीं, बल्कि एक अहम सरकारी पहचान दस्तावेज भी है।
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जान लें कि किन लोगों को मिलता है राशन कार्ड
- राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये तक है और जो दिल्ली के स्थायी निवासी हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत बेहद गरीब परिवार, तथा प्रायोरिटी हाउसहोल्ड (PHH) श्रेणी के पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe stock
किन लोगों को नहीं मिलेगा राशन कार्ड
ऐसे लोग जिनके पास चार पहिया वाहन है, जो आयकर भरते हैं, सरकारी नौकरी में हैं, जिनके घर में 2 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है या A से E कैटेगरी की कॉलोनी में मकान/जमीन है.......वे राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे।
ऐसे लोग जिनके पास चार पहिया वाहन है, जो आयकर भरते हैं, सरकारी नौकरी में हैं, जिनके घर में 2 किलोवाट से अधिक का बिजली कनेक्शन है या A से E कैटेगरी की कॉलोनी में मकान/जमीन है.......वे राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe stock
जरूरी दस्तावेज क्या हैं ?
- आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)
- दिल्ली निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (रेवेन्यू डिपार्टमेंट द्वारा जारी)
- बिजली का बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
विज्ञापन
राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
इन नियमों में हुआ बदलाव
- सबसे पहला बदलाव ये है कि अब आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा।
- अब राशन कार्ड बनवाने के लिए परिवार के हर सदस्य का आधार नंबर देना अनिवार्य है।
- परिवार की सबसे बड़ी महिला को मुखिया बनाया जाएगा।
- आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे अधिक जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ ले सकें।