PM Vishwakarma Yojana Registration Process In Hindi: मौजूदा समय में देश में कई योजनाएं चल रही हैं और कई सारी योजनाएं पहले से चली आ रही हैं। हालांकि, जरूरत के हिसाब से सरकार कई नई योजनाओं को शुरू भी करती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है जिसमें शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग शामिल होते हैं।
{"_id":"694e77525f2349706b00e137","slug":"how-to-apply-for-pm-vishwakarma-yojana-mein-kaise-registration-karein-2025-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम विश्वकर्मा योजना: केंद्र सरकार की इस योजना में मिलते हैं कई लाभ, जानें क्या है आवेदन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम विश्वकर्मा योजना: केंद्र सरकार की इस योजना में मिलते हैं कई लाभ, जानें क्या है आवेदन का तरीका
Sat, 27 Dec 2025 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:14 PM IST
सार
PM Viswakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
पहले योजना में मिलने वाले लाभ जान लें
- दरअसल, अगर आप पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। ये ट्रेनिंग आपको आपके काम को लेकर दी जाती है जिसमें आपको एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वैसे ये ट्रेनिंग कुछ ही दिनों की होती है, लेकिन जितने दिनों तक भी ये ट्रेनिंग चलती है तब आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- लाभार्थियों को अलग से 15000 रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे अपने काम से जुड़ा सामान यानी टूलकिट खरीद सकें
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- इस योजना से जुड़ने के बाद आपको अपना काम करने के लिए लोन भी दिया जाता है और इसकी ब्याज दर सस्ती होती है, जो 5 प्रतिशत होती है। इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जो 18 महीनों के लिए होता है। फिर इस लोन को वापस करने के बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों तक के लिए देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना में आवेदन कैसे करें?
- अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो आप ऑनलाइन तरीका अपना सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना होता है। बस आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर आपको लॉगिन वाले सेक्शन में जाना होता है जिसके बाद आप यहां से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम विश्वकर्मा योजना में आप ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
- इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
- फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप योजना से जुड़ जाते हैं