Atal Pension Yojana Eligibility Criteria Details In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि वो अपनी आज की जरूरतें तो पूरा कर ही सके, लेकिन साथ में अपने बुढ़ापे के लिए भी पैसे बचा सके। चाहे नौकरीपेशा हों या फिर अपना बिजनेस करने वाले लोग हों, लेकिन बचत तो हर कोई करना चाहता है।
इसके लिए कोई बैंक खाते में पैसे रखता है तो कोई किसी अन्य जगह पर पैसे निवेश करता है, ताकि उसे बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो। इसी क्रम में अगर आपसे पैसे नहीं बच रहे हैं तो आप छोटी-छोटी बचत कर अटल पेंशन योजना के जरिए 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जो इस योजना से नहीं जुड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना में कैसे करें निवेश?
- अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें, जो आपकी केवाईसी करवाता है
- केवाईसी होने के बाद आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और आपको प्रीमियम भी बताया जाता है
- फिर आपका नाम और आपके बैंक खाते को योजना से जोड़ दिया जाता है
- इसके बाद आपको रसीद दी जाती है और आपका आवेदन हो जाता है
3 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
निवेश का गणित भी समझें
- अटल पेंशन योजना के निवेश योजना है जिसमें आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। इस योजना में आपको कम से कम 20 साल तो निवेश करना होता है, क्योंकि इससे कम निवेश पर पेशन का लाभ नहीं मिल पाता।
4 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- जैसे, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप अटल पेंशन योजना में 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान से जुड़ते हैं तो आपको अगले 20 साल तक हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे
- इसी तरह 30 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान को चुनता है, तो अगले 20 साल के लिए उसका प्रीमियम 577 रुपये होगा
5 of 5
अटल पेंशन योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से और कौन नहीं?
- अटल पेंशन योजना में आवेदन करने की पात्रता सूची है। जैसे, अगर आप भारत के नागरिक हैं, अगर आपके पास बैंक खाता है, आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है आदि। तो ही आप इस अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं
- अगर आप टैक्स की कैटेगरी में आते हैं यानी आप करदाता हैं, तो आप इस अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकते हैं