Pan Card Tips: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको कई अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी। ऐसे में इन दस्तावेजों को संभालकर रखना भी उतना ही जरूरी है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए आपका पैन कार्ड। आज के समय में पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। बैंक खाता खुलवाना हो, सिबिल स्कोर चेक करना हो, लोन लेना हो या क्रेडिट कार्ड बनवाना हो, आयकर रिटर्न फाइल करना हो आदि। ऐसे ही अन्य कामों के लिए आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। पर अगर ये कभी चोरी हो जाए या गुम हो जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? क्या ये दोबारा बन सकता है तो इसका जवाब है हां, पैन कार्ड गुम या चोरी होने पर दोबारा बन सकता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65004ca6f30b81807c0342f2","slug":"how-to-apply-for-pan-card-again-in-case-of-theft-or-loss-2023-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड तो ऐसे बनवा सकते हैं दोबारा, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: चोरी या गुम हो गया है पैन कार्ड तो ऐसे बनवा सकते हैं दोबारा, जानें तरीका
Tue, 12 Sep 2023 05:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
गुम या चोरी होने पर ऐसे बनवा सकते हैं पैन कार्ड:-
स्टेप 1
- अगर आपका पैन कार्ड भी चोरी या गुम हो गया है, तो आपको चिंता नहीं करनी है
- आप इसे दोबारा बनवा सकते हैं, जिसके लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होगा
पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको अपना पैन नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी भरनी हैं
- फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
- फिर सामने एक स्क्रीन आएगी, जिसमें आपकी सारी जानकारी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- फिर यहां अपना पता और पिन कोड कंफर्म करें
- अब पता वेरिफाई होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- आपको इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करना है और इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है
विज्ञापन
पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- ऑनलाइन आपको 50 रुपये की पेमेंट करनी है
- इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे भर दें
- फिर आपको एक स्लिप मिलेगी, जिसे संभालकर रखें और आपके पते पर आपका पैन कार्ड बनकर आ जाएगा।