फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Connection: बड़ा आसान है नया एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई करना है, जानिए क्या है प्रक्रिया

Fri, 25 Apr 2025 05:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 05:57 PM IST
सार

अगर आप भी नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप नया एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to apply for new lpg gas connection know step by step process
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock

खाना पकाने के लिए एलपीजी एक स्वच्छ ईंधन का साधन है। देश की एक बड़ी आबादी लंबे समय से खाना बनाने के लिए पारंपरिक ईंधनों के साधन जैसे लकड़ी, उपले और कोयले का उपयोग करती थी। इन साधनों का उपयोग करके खाना पकाने पर श्वास संबंधी जैसी कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा रहता है। हालांकि, अब तस्वीर बदली है। अब लोग बड़े पैमाने पर खाना बनाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी स्कीम के जरिए देश में एलपीजी गैस कनेक्शन गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को दे रही है। अगर आप भी नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप नया एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

How to apply for new lpg gas connection know step by step process
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

आपको बता दें कि भारत में इंडियन ऑयल (Indane), भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) कंपनियां घरेलु गैस कनेक्शन प्रदान करने का काम करती हैं। 

How to apply for new lpg gas connection know step by step process
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें नए गैस कनेक्शन के लिए आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस गैस कंपनी की वेबसाइट पर विजिट करना, जिसका आप गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको वहां रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना है। 
  • इसके बाद आपको "New Domestic LPG Connection" के विकल्प का चयन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for new lpg gas connection know step by step process
lpg gas cylinder - फोटो : Adobe Stock
  • यह करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, गैस एजेंसी का चयन, आधार नंबर आदि जरूरी डिटेल्स को फिल करना है।
  • इन जानकारियों को फिल करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है।
  • सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
How to apply for new lpg gas connection know step by step process
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको ईमेल या SMS से इसकी जानकारी दी जाएगी।
  • इसके बाद आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। इसके बाद आपको नया गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed