फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holiday: क्या एक मई को बंद रहेंगे बैंक? जानिए किन राज्यों में रहेगी छुट्टी

Fri, 25 Apr 2025 05:53 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 25 Apr 2025 05:53 PM IST
सार

मई महीना शुरू होने वाला है, और इसकी शुरुआत 1 तारीख को श्रमिक दिवस से होती है। यह एक ऐसा दिन है जब भारत के कई राज्यों में बैंकों का अवकाश रहता है। अगर 1 मई को आपका भी बैंक जाने का कोई काम है, तो यहां जान लें बैंक बंद या नहीं।

विज्ञापन
Will banks remain closed on May 1 Know the status of banking services on Labor Day
बैंक - फोटो : Adobe Stock

Will banks be closed on Labor Day?: हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) के तौर पर मनाया जाता है, जिसे मई दिवस भी कहते हैं। यह दिन दुनिया भर में श्रमिकों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए समर्पित है। ऐसे में, बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या 1 मई को बैंक खुले रहेंगे या इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी? क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि लोग जानकारी के अभाव में छुट्टी वाले दिन बैंक चले जाते हैं और बैंक बंद होने की वजह से उनका काम नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप भी मई दिवस के दिन बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं।



क्या 1 मई को पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देशों के तहत, बैंकों की छुट्टियां कुछ राष्ट्रीय अवकाशों के अलावा राज्य-विशेष त्योहारों और अवसरों पर भी निर्भर करती हैं। 1 मई, यानी मजदूर दिवस, एक ऐसा दिन है जिसे भारत के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि यह पूरे देश के लिए अनिवार्य राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है। अब आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Will banks remain closed on May 1 Know the status of banking services on Labor Day
बैंक - फोटो : Adobe Stock

1 मई को मजदूर दिवस के साथ-साथ कुछ राज्यों का स्थापना दिवस भी होता है, जैसे महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस। इसलिए इन राज्यों में तो बैंक निश्चित तौर पर बंद रहते हैं। 

ये भी पढ़ें - Bank Holidays May 2025: मई में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की सूची

Will banks remain closed on May 1 Know the status of banking services on Labor Day
बैंक - फोटो : Freepik

महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा, कई अन्य राज्यों में भी राज्य सरकारें 1 मई को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत बैंक अवकाश घोषित करती हैं।

ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: ATM से नहीं निकला कैश और कट गए हैं बैंक से पैसे, तो परेशान होने की जगह तुरंत करें ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Will banks remain closed on May 1 Know the status of banking services on Labor Day
बैंक - फोटो : Freepik

किन-किन राज्यों में 1 मई को बंद रहेंगे बैंक?
आइए जानते हैं कि 1 मई को किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। असम, बिहार, गोवा, गुजरात, मणिपुर, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
Will banks remain closed on May 1 Know the status of banking services on Labor Day
बैंक - फोटो : Adobe Stock

भले ही 1 मई को आपके राज्य में बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन आधुनिक बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed