Learning Driving License Online Process: कई अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। जैसे, अगर आपको गाड़ी चलानी है तो इसके लिए आपकी गाड़ी के पेपर्स तो पूरे होने ही चाहिए। साथ ही आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना भी जरूरी है।
बात काम की: किसी भी राज्य के लोग घर बैठे बनवा सकते हैं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, यहां जानें तरीका
Learning Driving License Apply: अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने का प्रोसेस ऑनलाइन कर सकते हैं। सिर्फ टेस्ट के लिए आपको जाना होता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा वाले कैसे बनवाएं लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस?
स्टेप नंबर एक
- आपको लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए सबसे पहले परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ पर जाना है
- फिर आपको यहां पर 'Online Services' वाले ऑप्शन पर जाना है
- यहां पर 'Driving License Related Services' पर जाना है
स्टेप नंबर दो
- इसके बाद आपको स्क्रॉल डाउन कर अपना राज्य चुनना है
- फिर आपको 'Apply For Learner Licence' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको 'Applicant does not hold any Driving/Learner licence issued in India' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी चुननी है
स्टेप नंबर तीन
- फिर आधार के साथ या बिना आधार के आगे बढ़े
- अब फॉर्म भरें और इसके बाद आपको ऑनलाइन फीस देनी होती है
- इसके बाद आपका एक ऑनलाइन टेस्ट लिया जाता है
- सबकुछ सही होने पर आपका लर्निंग लाइसेंस बन जाता है
नोट:- अगर किसी कारण आप फेल हो जाते हैं, तो आप एक सप्ताह बाद दोबारा टेस्ट दे सकते हैं
कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
- उम्र का प्रमाण पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो आदि