फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Free Update: कल है आखिरी तारीख, आज ही ऐसे करवा लें मुफ्त में आधार अपडेट

Thu, 13 Jun 2024 12:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jun 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Tomorrow is the last date to update Aadhaar card for free
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala

How to Update Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय का सबसे जरूरी दस्तावेज नजर आता है क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या अपनी पहचान बतानी हो, सरकारी काम करवाना हो या गैर-सरकारी काम आदि। इन कामों के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है। इन सबके बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा कहा गया कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं उन्हें इनको अपडेट करवाना होगा। इसके लिए 14 जून 2024 की आखिरी तारीख दी गई है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो आप तुरंत करवा लें क्योंकि कल आखिरी तारीख है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Free Update: Tomorrow is the last date to update Aadhaar card for free
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : istock

आखिरी तारीख के बाद देने पड़ सकते हैं इतने पैसे

  • दरअसल, यूआईडीएआई की तरफ से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाया जा रहा है और अभी यानी आखिरी तारीख 14 जून 2024 तक आप मुफ्त में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा सकते हैं। पर इसके बाद हो सकता है कि आपको 50 रुपये शुल्क देना पड़े।
Aadhaar Free Update: Tomorrow is the last date to update Aadhaar card for free
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : istock

आधार कार्ड को मुफ्त में ऐसे अपडेट कर सकते हैं:-

स्टेप 1

  • आपने अपने आधार कार्ड को अगर अब तक अपडेट नहीं किया है तो आज ही करवा लें क्योंकि कल इसकी आखिरी तारीख है
  • आपको आधार कार्ड को अपेडट करवाने के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर 'अपडेट आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Tomorrow is the last date to update Aadhaar card for free
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जो आधार कार्ड से लिंक है
  • अब आपको इस ओटीपी की मदद से लॉगिन कर लेना है
  • इसके बाद आपको दस्तावेज अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवा लेना है
विज्ञापन
Aadhaar Free Update: Tomorrow is the last date to update Aadhaar card for free
आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको नीचे ड्रॉप सूची में आना है और अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को अपडेट करना है
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है और फिर आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
  • यहां से आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिसके जरिए आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed