फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Driving Licence: ड्राइविंग लाइसेंस खोने पर न हों परेशान, ऐसे करें डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन

Fri, 17 Dec 2021 03:12 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 17 Dec 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
How to apply for duplicate driving license know the process
डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन करने का आसान तरीका - फोटो : iStock

ड्राइविंग लाइसेंस उन जरूरी दस्तावेजों में से एक है जिसकी जरुरत न सिर्फ वाहन चालने के लिए होती है बल्कि ये कई योजनाओं का लाभ लेने में भी काम आता है। जब आप वाहन चलाते हैं तो अपने साथ ड्राइविंग लाइसेंस रखना बेहद जरूरी होता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के टू-व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन चलाने पर आपको भारी चालान भरना पड़ सकता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है जब किसी का ड्राइविंग लाइसेंस खो जाता है, खराब हो जाता है या फिर चोरी हो जाता है। ऐसे में आपको कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप घर बैठे आसानी से दूसरा यानी डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है घर बैठे डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का सरल तरीका... 

How to apply for duplicate driving license know the process
डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन करने का आसान तरीका - फोटो : iStock

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है तो सबसे पहले इसकी एफआईआर पुलिस स्टेशन में दर्ज करा लीजिए, क्योंकि एफआईआर कॉपी की जरूरत डुप्लिकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए होगी। इसके बाद ऑनलाइन डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के लिए आपको स्टेट परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां सरल स्टेप्स में समझिए तरीका-

How to apply for duplicate driving license know the process
डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन करने का आसान तरीका - फोटो : iStock
ऑनलाइन प्रक्रिया 
  • सबसे पहले परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाएं। यहां मांगी गई सभी जानकारियां भरें। इसके बाद LLD फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें और  इसके साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच करें। अब इस फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स को RTO ऑफिस में जमा कर दें। ये ऑनलाइन भी जमा कराए जा सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के 30 दिन के बाद डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस आपके पास आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to apply for duplicate driving license know the process
डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन करने का आसान तरीका - फोटो : iStock
रसीद रखें संभाल कर 
  • डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद जैसे ही आपका कागजी काम पूरा होगा, उस दौरान आपको एक रीसिप्ट भी मिलेगी। इसे संभाल कर रखें, क्योंकि जब आपके पास डुप्लीकेट DL पहुंचेगा उस समय आपको उसकी जरूरत होगी। या फिर किसी वजह से डुप्लीकेट डीएल को आने में देरी होती है तो उस रीसिप्ट से आप अपने डीएल का पता करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
How to apply for duplicate driving license know the process
डुप्लीकेट डीएल के लिए आवेदन करने का आसान तरीका - फोटो : iStock

ये है ऑफलाइन प्रक्रिया 

  • डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सबसे पहले उस RTO ऑफिस जाना होगा जहां से ओरिजिनल ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू किया गया था। यहां आप LLD फॉर्म भरकर उसे जमा कर दें। इस पूरे प्रोसेस के बाद 30 दिनों में डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस आपको मिल जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed