Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। आप कई योजनाओं को देख सकते हैं जैसे, पीएम किसान योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना आदि। इसी क्रम में एक योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।
ABY: क्या आप भी हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र पर अब तक नहीं किया आवेदन? तो ऐसे करें
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं। जिन लोगों का नाम नीचे सूची में है वो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:-
- जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
- अब जांच में सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और फिर आप कुछ समय में अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इतने तक का करवा सकते हैं इलाज
- अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन गया है तो आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। नियमों के तहत इस कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप इस कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।