Atal Pension Yojana Eligibility Criteria Details: सरकार कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है ताकि अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके। वैसे तो अधिकतर ऐसी योजनाएं देश में चल रही हैं जिनमें सब्सिडी या आर्थिक लाभ देने जैसे लाभ मिलते हैं। पर क्या आप जानते हैं एक योजना ऐसी भी है जिसके तहत 60 साल की उम्र के बाद पेंशन भी दी जाती है।
{"_id":"6979fa012a7edf56400e11b0","slug":"how-to-apply-for-atal-pension-yojana-and-benefits-kya-hai-2026-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atal Pension: कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन और कितनी मिलती है पेंशन? यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Atal Pension: कैसे करें अटल पेंशन योजना में आवेदन और कितनी मिलती है पेंशन? यहां जानें सबकुछ एक क्लिक में
Wed, 28 Jan 2026 05:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Jan 2026 05:29 PM IST
सार
Atal Pension Yojana Benefits: अटल पेंशन योजना के जरिए आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस योजना में आवेदन का तरीका क्या है? आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Amar Ujala
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कितना करना होता है निवेश?
- अटल पेंशन योजना में आपको उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है यानी अलग-अलग उम्र के लिए अलग-अलग प्रीमियम होता है
- जैसे, 18 साल का व्यक्ति हर महीने 210 रुपये निवेश करके हर महीने 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकता है
- जबकि, 30 साल का व्यक्ति 577 रुपये महीना निवेश करके 5000 रुपये पेंशन प्राप्त कर सकता है
- इस योजना में आपको कम से कम 20 साल निवेश करना होता है
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिलती है?
- इस योजना में आपको 5 तरह की पेंशन मिलती है और ये आपके निवेश पर निर्भर करती है
- 1000 रुपये की, 2000 रुपये की, 3000 रुपये की पेंशन मिलती है
- आपको 4000 रुपये और 5000 रुपये महीना भी पेंशन मिलती है
- आप जैसा प्लान चुनते हैं, वैसी आपको पेंशन मिलती है
विज्ञापन
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
- जो भारत का नागरिक है
- जिसकी उम्र 18-40 साल के बीच है
- जो करदाता नहीं है यानी जो टैक्स भरने के स्लैब में नहीं आता
- जिसके पास बैंक खाता हो
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें योजना में आवेदन?
- इस योजना में अप्लाई करने के लिए पहले अपने बैंक जाएं
- यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिले
- फिर आपकी केवाईसी होती है और आपको निवेश और पेंशन प्लान की जानकारी दी जाती है
- इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक कर दिया जाता है
- फिर हर महीने आपके बैंक खाते से प्रीमियम कट जाता है