फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: अगर बैंक खाते में नहीं आए हैं सरकार द्वारा भेजे गए पैसे, तो ऐसे ले सकते हैं अगली किस्त, ये रहा तरीका

Wed, 16 Feb 2022 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Feb 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

सरकार की तरफ से समय-समय पर देश के गरीब तबके के लोगों और जरूरतमंद लोगों को मदद की जाती है। इनके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्देश्य इनकी मदद करना होता है। राज्य और केंद्र सरकार अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाकर लोगों को आर्थिक रूप से भी मदद करते हैं। स्वास्थ्य योजनाएं, बीमा योजनाएं, राशन योजना आदि सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई, जिसका नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। वही, सरकार द्वारा लोगों को एक हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई। वहीं, अगर आप भी सरकार द्वारा भेजी जाने वाली  अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको भी समय रहते ये कार्ड बनवाना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply e shram card and what is benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

किन्हें मिली पहली किस्त?

  • दरअसल, सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में एक हजार रूपये की किस्त भेजी गई। लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि जिन लोगों ने इस कार्ड को 31 दिसंबर 2021 से पहले बनवाया था, उन्हें ही ये लाभ मिलता है। वहीं, सरकार कार्ड धारकों को इसकी दूसरी किस्त भी जारी कर सकती है।
how to apply e shram card and what is benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock
कब मिल सकती है दूसरी किस्त?
  • बात अगर दूसरी किस्त की करें, तो माना जा रहा है कि सरकार विधानसभा चुनावों के बाद ई-श्रम कार्ड धारकों के बैंक खाते में अगली किस्त भेज सकती है। ऐसे में अगर आपने अब तक ये कार्ड नहीं बनवाया है, तो आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

ये दस्तावेज चाहिए

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपना आधार कार्ड चाहिए। इसके बाद आपको अपनी बैंक खाते की जानकारी भी देनी पड़ती है। वहीं, एक मोबाइल नंबर और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी इस कार्ड को बनवाने के लिए चाहिए होती है।
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits utility news in hindi
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

इन तरीकों से बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड

  • अगर आप अगली किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी या डाकघर में जाकर भी ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed