फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: अगर अब तक नहीं बनवाया है ई-श्रम कार्ड, तो तुरंत करें आवेदन, सरकार देने जा रही है अगली किस्त

Mon, 14 Feb 2022 03:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Feb 2022 03:05 PM IST
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits of e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

हमारे देश में गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक रूप से मदद मिल पाए। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार, दोनों ही कई तरह की कल्याणकारी और लाभकारी योजनाएं चलाते हैं। स्वास्थ्य योजनाएं, फ्री या सस्ता राशन देने की योजनाएं, आर्थिक लाभ देने की योजनाएं, बीमा योजनाएं, किसानों से जुड़ी योजनाएं आदि कई तरह की योजनाएं देश में पहले से चल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड की शुरूआत हुई, जिसके तहत असंगठित मजदूरों को लाभ देने की कोशिश की जा रही है। इस कार्ड को जिन लोगों ने 31 दिसंबर 2021 से पहले बनवाया था, उनके खाते में सरकार द्वारा एक हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई। ऐसे में अगर आप भी अगली किस्त में मिलने वाले पैसे पाना चाहते हैं, तो आप भी इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to apply e shram card and what is benefits of e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

मिलते हैं ये लाभ:-

  • 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर
  • किसी हादसे में मौत होने पर 2 लाख रुपये, और विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये मिलते हैं
  • किस्त के रूप में आर्थिक मदद मिलती है।
how to apply e shram card and what is benefits of e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

कब मिल सकती है अगली किस्त?

  • देश में लोग काफी संख्या में ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं, लेकिन अगर आपने अब तक ये कार्ड नहीं बनवाया है। तो यहां ये जानना जरूरी है कि चुनाव के परिणामों के बाद सरकार ई-श्रम कार्डधारकों के बैंक खाते में एक हजार रूपये की अगली किस्त भेज सकती है। चुनाव के दौरान आचार संहिता लगी है, जिसकी वजह से मौजूदा समय में पैसे नहीं भेजे जा सकते। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नई सरकार बनने के बाद ई-श्रम कार्डधारकों के बैंक खाते में अगली किस्त भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits of e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

ऐसे बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड:-

ऑनलाइन के लिए स्टेप 1

  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आप इसे खुद भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to apply e shram card and what is benefits of e shram card
ई-श्रम कार्ड के फायदे - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करके कैप्चा कोड भरना है। अब मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें। इसके बाद जरूरी जानकारी भरें और अपना एक फोटो भी अपलोड कर दें। ऐसा करते ही आपका ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed