हमारे देश में कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जिनको अब भी मदद की जरूरत होती है। ऐसे में सरकारें इनके लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लेकर आती रहती हैं, ताकि इनकी मदद की जा सके। इसमें जरूरतमंदों को काम देने से लेकर आर्थिक रूप से मदद देने जैसी चीजें शामिल होती हैं। वहीं, कई तरह की योजनाओं के जरिए इनका मुफ्त इलाज और इंश्योरेंस जैसे लाभ भी दिए जाते हैं। जैसे- आप ई-श्रम कार्ड को ही ले लीजिए। इसक जरिए जरूरतमंद लोगों को 2 लाख तक का बीमा कवर और कई अन्य लाभ भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कई तरह से आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि आप इसके लिए पात्र हैं या फिर नहीं हैं। ऐसे ही कई सवाल आपके मन में इस ई-श्रम कार्ड को लेकर होंगे? तो चलिए हम इन सभी का जवाब जानने की कोशिश करते हैं...
E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड से मिल सकता है 2 लाख तक का बीमा समेत अन्य फायदे, जानें कैसे होता है आवेदन और क्या चाहिए दस्तावेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन कर सकता है आवेदन?
- वो सभी व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 16 से 59 साल के बीच है।
कौन नहीं कर सकता आवेदन?
- वो लोग आवेदन नहीं कर सकते, जो आयकर जमा करते हैं।
- सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी का सदस्य हो, और वो इनका लाभ लेते हों।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी किसी भी लोक सेवा केंद्र, सीएससी और डाकघर में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
ये दस्तावेज हैं जरूरी:-
-आधार कार्ड
-मोबाइल नंबर
-बैंक खाता संख्या।