फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: कोरोना के कारण अगर होना पड़ रहा है अस्पताल में भर्ती, तो ऐसे उठा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Thu, 13 Jan 2022 11:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jan 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Ayushman bharat registration in hindi know how to apply for Ayushman Bharat yojana in corona crises
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लंबे समय से हर कोई परेशान है। इस बीमारी ने अब तक काफी ज्यादा संख्या में लोगों की जान ले ली है, तो वहीं दूसरी तरफ इसकी वजह से लोगों को अस्पतालों में लंबे समय के लिए भर्ती तक होना पड़ रहा है। वहीं, अब इस वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने हर किसी की चिंता को और बढ़ा दिया है। ऐसे में आम आदमी तो इसलिए भी सबसे ज्यादा चिंता में है कि अगर उसे कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा, तो उसके पास तो इलाज के लिए पैसे ही नहीं होंगे? ऐसे में उसका इलाज कैसे होगा? अगर आपके मन में भी इस तरह की चिंता है, तो हम आपको आयुष्मान गोल्ड कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको अस्पताल में भर्ती होने पर आपका फ्री में इलाज करवाएगा। जी हां, और आपको इसके लिए पैसे भी नहीं देने होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस कार्ड को कैसे बनवा सकते हैं, और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Ayushman bharat registration in hindi know how to apply for Ayushman Bharat yojana in corona crises
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को ये कार्ड बनाकर अस्पतालों में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं, कोरोना का इलाज भी इसमें किया जा सकता है। इसलिए अगर आपके पास ये कार्ड है या आपने नहीं बनवाया है तो आप इसे बनवाकर इसका लाभ कोरोना काल में भी ले सकते हैं।
Ayushman bharat registration in hindi know how to apply for Ayushman Bharat yojana in corona crises
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : pixabay

ऐसे बनवा सकते हैं गोल्ड कार्ड:-

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पब्लिक सर्विस सेंटर पर जाना होगा, जहां केंद्र के अधिकारी आपका नाम आयुष्मान योजना लाभार्थी सूची में आपका नाम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman bharat registration in hindi know how to apply for Ayushman Bharat yojana in corona crises
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर जन सेवा सेंटर अधिकारी आपका पंजीकरण करेंगे, जिसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दे दिया जाएगा। इसके 15 दिन के अंदर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Ayushman bharat registration in hindi know how to apply for Ayushman Bharat yojana in corona crises
आयुष्मान भारत योजना के फायदे - फोटो : istock

ये दस्तावेज चाहिए होंगे:-

-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-राशन कार्ड
-मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
-पासपोर्ट साइज तस्वीर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed