Duplicate Ration Card: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए उन लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है, जो जरूरतमंद हैं और गरीब वर्ग से आते हैं।
ध्यान दें: गुम-चोरी हो जाए राशन कार्ड, तो कैसे बनवाएं? यहां जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीका
Ration Card Apply Process: क्या आपका राशन कार्ड गुम या चोरी हो गया है? अगर हां तो आप ऑफलाइन या ऑनलाइन डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले ये काम करवा लें:-
- राशन कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर इसकी FIR दर्ज करवा लें
- FIR की कॉपी लेना न भूलें, क्योंकि इसकी जरूरत दोबारा राशन कार्ड बनवाने में पड़ सकती है
डुप्लीकेट राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवा सकते हैं?
- डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
- इसके बाद यहां पर डुप्लीकेट राशन कार्ड वाला सेक्शन चुन लें
- इसके बाद वो जानकारी भरें, जो यहां पर मांगी गई है
- फिर डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें जिसमें आधार कार्ड और एफआईआर अपलोड करें
- फिर फॉर्म सबमिट कर दें और कुछ दिनों में डुप्लीकेट राशन कार्ड बन जाता है
डुप्लीकेट राशन कार्ड ऑफलाइन बनवाने का तरीका क्या है?
पहला स्टेप
- पहले अपने जिले के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय जाना होता है
- जहां पर डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने वाला फॉर्म लें और इसे भर लें
- फॉर्म के साथ में संबंधित दस्तावेज समेत एफआईआर की कॉपी लगाएं
दूसरा स्टेप
- फिर फीस भरनी है, जो अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग होती है
- इसके बाद फॉर्म जमा करवा दें
- अब सबकुछ सही होने पर आपका राशन कार्ड कुछ दिनों में बनकर तैयार हो जाता है
- आप इसे अपने नजदीकी राशन कार्यालय या सरकारी राशन की दुकान से ले सकते हैं