फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rear View Mirror: रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़कर रखने पर भी हो सकता है चालान? यहां जानें नियम

Thu, 27 Aug 2026 03:39 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 27 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

Side Mirror Challan Fine India: कई बार ऐसा होता है कि जानकारी के आभाव में रियर व्यू मिरर के गलत इस्तेमाल की वजह से लोगों का चालान कट जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि रियर व्यू मिरर का सही इस्तेमाल करने का तरीका क्या है, गलती करने पर कितने का चालान कट सकता है।

विज्ञापन
Traffic Fine Rules for Improper Rear View Mirror Usage in India in hindi
रियर व्यू मिरर चालान नियम, - फोटो : AI

Rear View Mirror Challan Rules: सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा के नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है अपने वाहन के सभी उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी है। अक्सर लोग बाइक या कार के 'रियर व्यू मिरर' यानी साइड मिरर को स्टाइल के चक्कर में मोड़कर रख लेते हैं या उन्हें पूरी तरह हटा देते हैं। 



बहुत से चालकों को लगता है कि ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती, लेकिन यह सोच बिल्कुल गलत है। यातायात नियमों के अनुसार, साइड मिरर को मोड़कर या गलत कोण पर रखकर गाड़ी चलाने पर पुलिस आप पर कार्रवाई कर सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि रियर व्यू मिरर का सही इस्तेमाल न करने कितने का चालान होता है।

Traffic Fine Rules for Improper Rear View Mirror Usage in India in hindi
मोटर वाहन अधिनियम के तहत क्या हैं साइड मिरर के नियम - फोटो : Adobestock

मोटर वाहन अधिनियम के तहत क्या हैं साइड मिरर के नियम

  • मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार, हर दोपहिया और चार पहिया वाहन में दोनों तरफ साइड मिरर का लगा होना और उनका सही स्थिति में होना अनिवार्य है।
  • अगर आप अपनी कार या बाइक के रियर व्यू मिरर को मोड़कर या बंद करके गाड़ी चलाते हुए पाए जाते हैं, तो ट्रैफिक पुलिस आपका 500 रुपये का चालान काट सकती है।
  • अगर आप इस गलती को बार-बार दोहराते हैं, तो यह जुर्माना राशि बढ़कर 1,500 रुपये भी हो सकती है।
  • रियर व्यू मिरर के बिना गाड़ी चलाने को 'असुरक्षित वाहन संचालन' की श्रेणी में रखा जाता है।
Traffic Fine Rules for Improper Rear View Mirror Usage in India in hindi
रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़ने के बड़े नुकसान - फोटो : FREEPIK

रियर व्यू मिरर को गलत तरीके से मोड़ने के बड़े नुकसान

  • जब साइड मिरर बंद होते हैं, तो चालक को पीछे से तेजी से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं मिलता, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
  • बिना रियर व्यू मिरर देखे अचानक लेन बदलने से पीछे चल रहे वाहन से सीधी टक्कर का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
  • व्यस्त सड़कों पर गाड़ी को मोड़ते समय या चार पहिए गाड़ी का दरवाजा खोलते समय साइड मिरर पीछे चल रहे लोगों को चोट लगने से बचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Fine Rules for Improper Rear View Mirror Usage in India in hindi
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock

साइड मिरर का सही पोजीशन और एडजस्टमेंट कैसे करें?

  • कार या बाइक पर अपनी सामान्य ड्राइविंग पोजीशन में बैठें और शीशे को ऐसे एडजस्ट करें कि आपको पीछे की सड़क का 80% हिस्सा साफ दिखे।
  • शीशे में आपके अपने वाहन का सिर्फ 10 से 15% हिस्सा ही दिखना चाहिए, ताकि पूरा ध्यान पीछे की सड़क और आने वाली गाड़ियों पर रहे।
  • अगर आपकी कार में ऑटो-फोल्ड या इलेक्ट्रॉनिक मिरर हैं, तो इंजन स्टार्ट करते ही उन्हें खोलने की आदत डालें।
विज्ञापन
Traffic Fine Rules for Improper Rear View Mirror Usage in India in hindi
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock

ट्रैफिक चालान से बचने और सुरक्षित रहने के लिए रखें ध्यान

  • बाइक से लुक बेहतर करने के नाम पर साइड मिरर कभी भी न हटाएं और न ही उन्हें अंदर की ओर मोड़कर रखें।
  • अगर ट्रैफिक पुलिस आपको बंद साइड मिरर के साथ रोकती है, तो नियम का पालन करें और तुरंत शीशों को सही स्थिति में खोलें।
  • कार में बैठते समय यह सुनिश्चित करें कि सह-यात्री की वजह से रियर व्यू मिरर की विजिबिलिटी बाधित न हो रही हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed