PM Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को शुरू किया और इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को देने का प्रावधान है। जो भी इस योजना से जुड़ता है उसे कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं और इस योजना से जुड़ते हैं तो लाभ प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आवेदन से पहले ये जरूर चेक कर लें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67f11c15bca6178ebb07b78e","slug":"how-to-apply-and-who-is-eligible-for-pm-vishwakarma-yojana-me-apna-naam-kaise-dekhe-2025-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Vishwakarma Yojana: इस योजना में कर रहे हैं अप्लाई तो पहले ऐसे चेक करें पात्रता, वरना रद्द हो सकता है आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Vishwakarma Yojana: इस योजना में कर रहे हैं अप्लाई तो पहले ऐसे चेक करें पात्रता, वरना रद्द हो सकता है आवेदन
Sat, 05 Apr 2025 06:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:41 PM IST
सार
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कई तरह के आर्थिक लाभ मिलते हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप कई लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले लाभ जान लेते हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़कर आपको सबसे पहले आपके काम के लिए ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक 500 रुपये रोजाना दिए जाते हैं
- आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये भी देने का प्रावधान है
- पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
अब आवेदन की प्रक्रिया जान लेते हैं
- आप इस योजना में दो तरीके से आवेदन कर सकते हैं जिसमें पहला तरीका है ऑनलाइन। इसमें आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर लॉगिन पर जाकर अपना अकाउंट बनाना है जिसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं
- आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आप पात्र हैं? चेक कर लें
इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं, उसमें जान लें कि 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
- जो राजमिस्त्री है
- अगर आप सुनार हैं
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- धोबी और दर्जी
विज्ञापन
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- फोटो : Adobe Stock
- पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो अस्त्रकार हैं
- मालाकार
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- फिशिंग नेट निर्माता
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- जो लोग लोहार का काम करते हैं।