Banana Buying Guide: कई लोग रोजाना केले का सेवन करते हैं। केला स्वाद और सेहत दोनों का खजाना है। यह न सिर्फ तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि इसका सेवन व्रत-उपवास में भी खूब किया जाता है। बाजार में यह आपको हर सीजन में आसानी से मिल जाता है। वहीं क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि इसे खरीदते वक्त आप भी कहीं कुछ गलतियां तो नहीं कर रहे? कई बार लोग जल्दबाजी में या पूरी जानकारी के अभाव में ऐसे केले खरीद लेते हैं, जो कुछ ही घंटों में खराब होने लगते हैं या खाने में उनका स्वाद बिल्कुल फीका होता है।
{"_id":"68d648a2039530ccee031379","slug":"banana-buying-guide-common-mistakes-to-avoid-and-how-to-choose-fresh-and-sweet-bananas-2025-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banana: केले खरीदते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, सही और स्वादिष्ट केले को खरीदने का सही तरीका क्या है?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banana: केले खरीदते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, सही और स्वादिष्ट केले को खरीदने का सही तरीका क्या है?
Fri, 26 Sep 2025 01:40 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:40 PM IST
सार
Banana Buying Guide: कई बार लोग जल्दबाजी में या पूरी जानकारी के अभाव में ऐसे केले खरीद लेते हैं, जो कुछ ही घंटों में खराब होने लगते हैं या खाने में उनका स्वाद बिल्कुल फीका होता है।
विज्ञापन
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik.com
Trending Videos
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik.com
रंग पर दें ध्यान
- केले को खरीदते समय उसके रंग पर विशेष ध्यान दें।
- केले का रंग अगर ब्राइट येलो है तो उसके अच्छे और स्वादिष्ट होने की संभावना अधिक है।
- आपको इस तरह के केले को खरीदना चाहिए।
- अगर केला पीला और हरे दोनों रंग का है तो उसको खरीदने से बचें। इस तरह के केले कच्चे हो सकते हैं।
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Freepik.com
- वहीं अगर केले का रंग पूरी तरह से हरा है तो वह कच्चा है।
- इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि केले के छिलके पर काले चक्कतें कम से कम हों।
- अगर कले पर ज्यादा काले चक्कतें हैं तो वह अंदर से गला हुआ हो सकता है।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
साइज देखें
- बाजार में आपको केले के कई प्रकार देखने को मिलेंगे।
- ये केले स्वाद और साइज दोनों तरह से अलग अलग हो सकते हैं।
- केला खरीदते समय आपको बड़े आकार वाले केले का चयन करना चाहिए।
- इस तरह के केले पके होते हैं। अगर केले छोटे हैं तो वे अंदर से कच्चे हो सकते हैं।
विज्ञापन
केले खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
- फोटो : Adobe stock
जल्दबाजी में कटा फटा केला न लें
- कई बार लोग जल्दबाजी में कोई भी केला ले लेते हैं।
- आपको यह गलती नहीं करनी चाहिए।
- केले के रंग और उसका साइज देखने के बाद यह भी देखें कि वह कहीं से कटा फटा न हो।
- अगर किसी केले का छिलका कहीं से हट चुका है तो उसको बिल्कुल भी न खरीदें।
Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा