फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Nominee: क्या आपने जोड़ लिया अपने पीएफ खाते में नॉमिनी? यहां जानें तरीका

Tue, 13 May 2025 03:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 May 2025 03:11 PM IST
सार

PF Main Nominee Kaise Add Kare: अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आपको इसमें नॉमिनी जरूर जोड़ लेना चाहिए, क्योंकि अगर आप ये नहीं जोड़ते हैं तो आपको आगे दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
how to add nominee in your pf main nominee kaise add kare
पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

PF Nominee Add Process: जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको सैलरी के अलावा एक और चीज की सुविधा मिलती है और वो है पीएफ खाते की। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ यानी ईपीएफओ भारत सरकार की इकाई है और ईपीएफओ की पीएफ से जुड़ी हर चीज को देखता है। जो नौकरी करते हैं उनकी सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर उनके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाती है। इस पैसे पर ब्याज भी दिया जाता है।



वहीं, अगर आपने अपने पीएफ खाते में अब तक नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो जरूर जोड़ लें। कई लोग इस काम को भूल जाते हैं, लेकिन ये जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप नॉमिनी जोड़ने का पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...

how to add nominee in your pf main nominee kaise add kare
पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

नॉमिनी इस तरीके से जोड़ सकते हैं आप:-

स्टेप 1

  • आपने अगर अब तक अपने पीएफ खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा है तो जोड़ लें जिसका तरीका भी बेहद आसान है
  • नॉमिनी जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • पोर्टल पर जाकर आपको लॉगिन करना है
how to add nominee in your pf main nominee kaise add kare
पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है और इसके लिए आपको सबसे पहले यूएएन नंबर दर्ज करना है और फिर पासवर्ड दर्ज करें
  • साथ ही आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे भरें
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे भरकर लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
how to add nominee in your pf main nominee kaise add kare
पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आप लॉगिन कर चुके हैं तो आपको पोर्टल पर कई सेक्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाना है
  • इसके बाद आपको इसमें 'ई-नॉमिनेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाना है और यहां पर 'सेव' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
how to add nominee in your pf main nominee kaise add kare
पीएफ खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 4

  • अब आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है
  • फिर आपको 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें और नॉमिनी भरें
  • अब 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करें और फिर 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुन लें
  • आखिर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें और फिर आपका नॉमिनी जुड़ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed