फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: अगर कट गया है राशन कार्ड से नाम, तो जुड़वाने के लिए तुरंत करें ये काम

Mon, 04 Jul 2022 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Jul 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Know Step by Step Process to Renew it
Ration Card: राशन कार्ड में कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala

केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं को ऐसे लोगों के लिए चलाया जाता है, जो असल में इनके हकदार होते हैं और जिन्हें सच में मदद की जरूरत होती है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा जैसी कई योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसी ही एक योजना राशन कार्ड योजना है, जिसके तहत लोगों के राशन कार्ड बनाकर उन्हें सस्ता राशन मुहैया कराया जाता है। वहीं, कोरोना काल होने की वजह से लोगों को मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि लोगों का राशन कार्ड से नाम कट जाता है या परिवार के किसी सदस्य का नाम कट जाता है। इसलिए अगर आपका भी नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप इसे कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Activate Cancelled Ration Card Know Step by Step Process to Renew it
Ration Card: राशन कार्ड में कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

इस सरल तरीके से जुड़वा सकते हैं नाम:-

स्टेप 1

  • अगर किसी कारण से आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो आप इसे जुड़वा सकते हैं। बस इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है, और यहां पर 'राशन कार्ड' के विकल्प पर क्लिक करें।
How to Activate Cancelled Ration Card Know Step by Step Process to Renew it
Ration Card: राशन कार्ड में कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'Ration Card Details On State Portals'पर क्लिक करना है। अब अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक और पंचायत का नाम यहां पर चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Know Step by Step Process to Renew it
Ration Card: राशन कार्ड में कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर अपनी राशन की दुकान, दुकानकार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार चुन लें। फिर आपके सामने एक सूची आएगी, जिसमें कार्डधारकों के नाम होंगे। यहां पर आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम लिस्ट से कटा है या नहीं।
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Know Step by Step Process to Renew it
Ration Card: राशन कार्ड में कटा नाम जुड़वाने का तरीका क्या है - फोटो : अमर उजाला

स्टेप 4

  • अब अगर आप देखते हैं कि आपका नाम यहां सूची से कटा है, तो इसे जुड़वाने के लिए आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed