फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: क्या आपका भी कट गया है राशन कार्ड से नाम? तो इस सरल तरीके से दोबारा जुड़वा सकते हैं आप

Mon, 27 Jun 2022 01:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 27 Jun 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Follow These Simple Step by Step Process News in Hindi
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम, तो कैसे जुड़वाएं - फोटो : istock

देश में आज भी ऐसे लोग काफी हैं, जिन्हें मदद की जरूरत होती है। सरकार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकार कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है। ऐसे ही एक योजना है राशन कार्ड योजना, जिसके तहत लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें लोगों को सस्ता और मुफ्त राशन भी दिया जाता है। सरकार के नियमों के मुताबिक राशन कार्ड में परिवार के जितने लोगों का नाम होता है, उन्हें प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो राशन दिया जाता है। लेकिन कई बार ये देखने में आता है कि किन्हीं कारणों की वजह से लोगों का राशन कार्ड से नाम कट जाता है, जिसकी वजह से वो कई सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि नाम कटने की स्थिति में आप कैसे इसे जुड़वा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to Activate Cancelled Ration Card Follow These Simple Step by Step Process News in Hindi
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम, तो कैसे जुड़वाएं - फोटो : istock

नाम कटने पर होते हैं ये नुकसान

  • अगर किसी कारणवश आपका नाम राशन कार्ड से कट गया है, तो फिर आप किसी भी सरकारी राशन की दुकान से सस्ता राशन नहीं ले सकते हैं, आप राशन कार्ड को एड्रेस प्रूफ के तौर पर कहीं इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और साथ ही गैस कनेक्शन लेने के लिए भी ये काम नहीं आ पाता है।
How to Activate Cancelled Ration Card Follow These Simple Step by Step Process News in Hindi
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम, तो कैसे जुड़वाएं - फोटो : istock

कटे नाम को जुड़वाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है। फिर यहां पर आपको 'राशन कार्ड' के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Follow These Simple Step by Step Process News in Hindi
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम, तो कैसे जुड़वाएं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब 'Ration Card Details On State Portals'पर क्लिक करें और फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत के नाम को चुनना है। फिर राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार को चुनें।
विज्ञापन
How to Activate Cancelled Ration Card Follow These Simple Step by Step Process News in Hindi
Ration Card: राशन कार्ड से कट गया है नाम, तो कैसे जुड़वाएं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपके सामने एक लिस्ट आएगी, जिसमें कार्डधारकों का नाम आएगा। आप यहां पर चेक कर सकते हैं कि आपका नाम कटा है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed