फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: रेस्तरां में खाने के बिल के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे धोखे के शिकार

Wed, 15 Mar 2023 12:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 15 Mar 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
How Restaurant Charges Fake GST Bill How To Report Fake GST Bill
Fake GST Bill - फोटो : Istock

Fake GST Bill: आज के समय विभिन्न चीजों की खरीदारी पर जीएसटी (Goods and services Tax) वसूला जा रहा है। जीएसटी एक अप्रत्यक्ष कर है। इसने भारतीय टैक्स प्रणाली में पारदर्शिता लाने का काम किया है। हम में से अधिकतर लोग अक्सर रेस्तरां में खाना खाने के लिए जाते हैं। हालांकि, खाना खाने के बाद रेस्तरां में हमें एक लंबा चौड़ा बिल थमा दिया जाता है। जल्दबाजी में कई ग्राहक बिल को गौर से देखे बिना उस पर लिखे पैसों की पेमेंट कर देते हैं। इसी चीज का फायदा उठाकर कई रेस्तरां बिल में फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जा रहा है।



ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें रेस्तरां मालिकों ने बिल में फेक जीएसटी दरों को जोड़ा है। फेक जीएसटी दरों के बारे में ग्राहकों को पता भी नहीं चलता और वह अधिक चार्ज रेस्तरां में देकर आ जाते हैं। देश के भीतर ऐसे कई रेस्तरां हैं, जहां इस तरह का फर्जीवाड़ा खूब तेजी से चल रहा है। ऐसे में आपको जागरूक रहने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। 

How Restaurant Charges Fake GST Bill How To Report Fake GST Bill
Fake GST Bill - फोटो : Istock

ऐसी कई शिकायतें सामने निकलकर आई हैं, जिनमेंरेस्तरां कस्टमर बिल में फर्जी जीएसटी जोड़ देते हैं। वहीं मुख्य बिल में इसको नहीं जोड़ते हैं। ऐसे में कस्टमर को अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता है। 

जानना जरूरी: क्या होता है 'सम एश्योर्ड' और 'सम इंश्योर्ड'? इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जान लें इनका मतलब

How Restaurant Charges Fake GST Bill How To Report Fake GST Bill
Fake GST Bill - फोटो : Istock

कई बार तो रेस्तरां में सीजीएसटी और जीएसटी को दर्शाते हुए बिल को जारी किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ रेस्तरां का जीएसटी नंबर ही जारी नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How Restaurant Charges Fake GST Bill How To Report Fake GST Bill
Fake GST Bill - फोटो : Istock

ऐसे में अगर आप रेस्तरां में जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको खाना खाने के बाद मिलने वाले बिल को अच्छे से देखना चाहिए। अगर बिल में जीएसटी नंबर नहीं है। ऐसे में आपको जीएसटी चार्ज देने से साफ मना कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
How Restaurant Charges Fake GST Bill How To Report Fake GST Bill
Fake GST Bill - फोटो : Istock

इसके अलावा अगर बिल में जीएसटी नंबर दिखाया गया है। इस स्थिति में आप उसकी पुष्टि की जांच ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि रेस्तरां गलत ढंग से बिल चार्ज कर रहा है। इस स्थिति में आप टोल फ्री नंबर 18001200232 पर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 

PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी दूसरे व्यक्ति ने तो नहीं ले रखा है लोन, ऐसे लगाएं पता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed