फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या होता है 'सम एश्योर्ड' और 'सम इंश्योर्ड'? इंश्योरेंस खरीदने से पहले जरूर जान लें इनका मतलब

Tue, 14 Mar 2023 04:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 14 Mar 2023 04:25 PM IST
विज्ञापन
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance - फोटो : Istock

What Is Sum Assured And Sum Insured: आज के समय विभिन्न वस्तुओं को खरीदने पर उसके साथ हमें इंश्योरेंस भी प्रदान किया जा रहा है। किसी भी आकस्मिक घटना या नुकसान से बचने के लिए इंश्योरेंस एक शानदार विकल्प है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग कार बाइक और कई दूसरी महंगी चीजों के साथ उनका इंश्योरेंस कवर भी खरीद रहे हैं। भविष्य में होने वाले किसी नुकसान से निपटने के लिए इंश्योरेंस काफी प्रभावी हथियार बन चुका है। हालांकि, इंश्योरेंस खरीदने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। ऐसे में भविष्य में इंश्योरेंस को क्लेम करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंश्योरेंस के मामले में आपने दो टर्म सम एश्योर्ड और सम इंश्योर्ड के बारे में जरूर सुना होगा। हालांकि, इनका मतलब क्या है? इस बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। आइए जानते हैं इन दोनों के बारे में विस्तार से - 

What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance - फोटो : Istock

क्या होता है सम एश्योर्ड

सम एश्योर्ड से तात्पर्य बीमित राशि से है। सम एश्योर्ड आपको होने वाले लाभ के बारे में सूचित करने का काम करता है। यह आमतौर पर लाइफ इंश्योरेंस यानी जीवन बीमा से जुड़ा होता है। 

PAN Card Loan Fraud: कहीं आपके पैन कार्ड पर किसी दूसरे व्यक्ति ने तो नहीं ले रखा है लोन, ऐसे लगाएं पता

What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance - फोटो : Istock

यह मैच्योरिटी बेनिफिट के अंतर्गत आता है। यह एक गारंटीड राशि होती है, जो कि पॉलिसी धारक को दी जाती है। सम एश्योर्ड को कवरेज राशि के रूप में भी जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance - फोटो : Istock

क्या होता है सम इंश्योर्ड

सम इंश्योर्ड से तात्पर्य बीमीकृत राशि से है। इसके अंतर्गत बीमाकृत नुकसान की क्षतिपूर्ति की जाती है। सम इंश्योर्ड के अंतर्गत इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को हुए नुकसान का कवर प्रदान किया जाता है। 

विज्ञापन
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance
What Is Sum Assured And Sum Insured In Insurance - फोटो : Istock

इसे इस तरह समझिए अगर आपने स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत 1 लाख रुपये का सम इंश्योर्ड लिया है। इस स्थिति में आपको बीमार होने की स्थिति में अस्पताल में आने वाले इलाज खर्चे का 1 लाख रुपये इंश्योरेंस कंपनी वहन करेगी।

जानना जरूरी: बाजार में बिक रही मिलावटी हल्दी, ऐसे करें असली नकली में पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed