Flight Rules For Damaging Baggage: हमें जब भी किसी जगह की यात्रा करनी होती है तो हम अपनी सुविधा अनुसार वाहन चुनते हैं। जैसे- कोई अपनी कार से जाना पसंद करता है, तो कोई ट्रेन से और कई लोग फ्लाइट से भी यात्रा करते हैं। बात अगर हवाई यात्रा की करें तो इससे सफर करने में सबसे पहला फायदा है समय का बचना। जहां आपको बस, ट्रेन आदि से सफर करने में ज्यादा समय लगता है तो वहीं फ्लाइट से आप बेहद कम समय में अपना सफर पूरा कर सकते हैं, लेकिन क्या इन सबके बीच आप ये जानते हैं कि अगर फ्लाइट से सफर के दौरान आपके बैग को नुकसान पहुंचता है तो आपको कैसे मुआवजा मिल सकता है? शायद नहीं, तो आप इस बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए इस बारे में और इससे जुड़े नियम के बारे में जानते हैं...
{"_id":"6707b01100c91bc06f0c471b","slug":"how-much-compensation-is-given-in-case-of-luggage-damage-in-flight-2024-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट से यात्रा करने वाले ध्यान दें: अगर लगेज हो जाए डैमेज, तो जानें कैसे ले सकते हैं मुआवजा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फ्लाइट से यात्रा करने वाले ध्यान दें: अगर लगेज हो जाए डैमेज, तो जानें कैसे ले सकते हैं मुआवजा
Fri, 11 Oct 2024 08:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Oct 2024 08:47 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट में बैग को नुकसान होने पर क्या करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट में बैग को नुकसान होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
बैग से जुड़े नियम जान लें
- आप अगर देखेंगे तो पाएंगे कि फ्लाइट में बैग को लेकर एक नियम है। इस नियम के तहत आपको बड़े बैग को लगेज सेक्शन में रखवाना होता है। फिर आपको ये बैग फ्लाइट लैंड होने के बाद वापस मिलता है। जबकि, छोटे बैग को आप अपने साथ कैबिन में ले जा सकते हैं। इन दोनों ही बैग के लिए वजन तय हैं।
फ्लाइट में बैग को नुकसान होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
- कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें ये देखने को मिलता है कि जो बैग लगेज सेक्शन में रखवाए हैं, उनका रखरखाव ठीक से नहीं होता जिसके कारण बैग क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों के बैगों को नुकसान पहुंचता है जिससे उनके बैग के अलावा अंदर रखा सामान भी टूट जाता है। ऐसा ही एक ताजा मामला हाल ही में भारतीय हॉकी टीम की सदस्य रानी रामपान के हाथ हुआ जिसमें उनका बैग डैमेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाइट में बैग को नुकसान होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
- हॉकी टीम की सदस्य रानी ने अपनी बात सोशल मीडिया पर बताई और इसे एयरलाइंस कंपनी तक पहुंचाया। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कभी फ्लाइट में यात्रा के दौरान आपके बैग के साथ ऐसा होता है, तो आपको क्या करना चाहिए। सबसे पहले तो ये जान लें कि इसके लिए आप मुआवजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट में बैग को नुकसान होने पर क्या करें?
- फोटो : Adobe Stock
कितना मुआवजा ले सकते हैं आप?
- दरअसल, नागर विमानन मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री का बैग क्षतिग्रस्त होता है तो एयरलाइन कंपनी को यात्री को 20 हजार रुपये तक का मुआवजा देना होता है। बस इसके लिए ध्यान रखें कि घरेलू उड़ानों की फ्लाइट लैंड होने के 24 घंटे के अंदर आपको शिकायत करनी होती है।