Car AC: गर्मी का मौसम आते ही कार में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल और बढ़ जाता है। चिलचिलाती धूप में कार के अंदर एसी की ठंडी-ठंडी हवा सफर को आसान बना देती है। हम घरों और ऑफिसों में तो एसी की क्षमता को अक्सर 'टन' में मापते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी कार में लगा छोटा सा दिखने वाला एसी कितने टन का होता है? यह एक ऐसा दिलचस्प सवाल है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि एसी में टन युनिट का क्या मतलब होता है?
एसी में 'टन' का क्या मतलब है?
कार और घरों में लगने वाले एयर कंडीशनर (एसी) की क्षमता को टन में मापा जाता है। यहां टन का मतलब वजन से नहीं, बल्कि कूलिंग की क्षमता से है। एक टन कूलिंग क्षमता का अर्थ है कि एसी एक निश्चित समय में एक निश्चित मात्रा में गर्मी को हटा सकता है। यह दर्शाता है कि एसी कितनी तेजी और कुशलता से किसी स्थान को ठंडा करता है। टन की संख्या जितनी ज्यादा होगी, एसी की ठंडक प्रदान करने की क्षमता उतनी ही अधिक होगी।
2 of 5
कार में एसी की क्षमता
- फोटो : Freepik
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या कार का एसी भी 1 टन, 1.5 टन या 2 टन का होता है जैसा कि घरों में होता है, तो आप लगभग सही सोच रहे हैं। कार में लगे एसी की क्षमता को भी टन में ही मापा जाता है, लेकिन इसकी क्षमता आमतौर पर घरों के एसी से काफी कम होती है।
3 of 5
कार में एसी की क्षमता
- फोटो : Freepik
आमतौर पर, एक सामान्य कार में लगे एसी की कूलिंग क्षमता लगभग 0.5 टन से लेकर 1.5 टन तक हो सकती है। यह कार के आकार, इंजन क्षमता, केबिन वॉल्यूम और एसी सिस्टम के डिजाइन पर निर्भर करता है। बड़ी एसयूवी (SUV) या मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (MUV) जिनमें केबिन एरिया बड़ा होता है या जिनमें डुअल एसी जोन होते हैं, उनमें कूलिंग की अधिक आवश्यकता होती है और उनके एसी की क्षमता इसकी तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
4 of 5
कार में एसी की क्षमता
- फोटो : Adobe Stock
यह समझना जरूरी है कि कार का एसी सिस्टम घरेलू स्प्लिट या विंडो एसी से तकनीकी रूप से थोड़ा अलग होता है। कार का एसी कंप्रेसर को चलाने के लिए सीधे इंजन से पावर लेता है जबकि घर का एसी बिजली से चलता है।
5 of 5
कार में एसी की क्षमता
- फोटो : Freepik
कार के छोटे केबिन के लिए भी इतनी कूलिंग क्यों चाहिए?
भले ही कार का केबिन घर या ऑफिस के कमरे से बहुत छोटा होता है, लेकिन इसे अच्छे से ठंडा करने के लिए भी अच्छे क्षमता वाले एसी की आवश्यकता होती है। इसका कारण यह है कि कार की कांच की खिड़कियों से सीधी धूप और बाहरी गर्मी तेजी से अंदर आती है। इंजन की गर्मी भी तापमान बढ़ाती है, और बंद कार धूप में बहुत जल्दी भट्टी जैसी गर्म हो जाती है। इसके अलावा कार के अंदर बैठे लोगों के शरीर से निकलने वाली गर्मी कार को गर्म करती है। यही वजह है कि कार का एसी भी इतना हैवी होता है।