फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सप्ताह में फ्रिज को कितनी बार ऑफ करना चाहिए? भूलकर भी न करें ये गलती

Thu, 17 Apr 2025 08:21 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 17 Apr 2025 08:21 PM IST
सार

फ्रिज हमारे घर का एक अनिवार्य हिस्सा है, जो खाने-पीने की चीजों को ताजा और सुरक्षित रखने के काम आता है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या फ्रिज को हफ्ते में एक बार बंद करना चाहिए? आइए इस लेख इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
How many times should you switch off the refrigerator in a week know in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

Refrigerator Rules: गर्मियों का दिन आ चुका है और बहुत से घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होना शुरू हो चुका है। गर्मी के दिनों में फ्रिज का इस्तेमाल और बढ़ जाता है, क्योंकि जो भी खाने-पीने की चीजों को ताजा रखना होता है हम उसे फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि अक्सर लोग फ्रिज के रखरखाव को लेकर कुछ लापरवाहियां करते हैं, जिसका सीधा असर उसकी कंप्रेसर और बिजली के बिल पर पड़ता है। बहुत से लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या फ्रिज को हफ्ते में एक बार बंद करना चाहिए? क्या ऐसा करने से बिजली की बचत होती है या यह फ्रिज के लिए नुकसानदायक है? इसके अलावा, फ्रिज के रखरखाव से जुड़ी और कौन-कौन सी गलतियां हैं जिनसे हमें बचना चाहिए ताकि हमारा फ्रिज लंबे समय तक चले और बिजली की खपत भी कम हो। आइए इस लेख हम इन्हीं महत्वपूर्ण सवालों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

How many times should you switch off the refrigerator in a week know in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

क्या फ्रिज को बार-बार बंद करना जरूरी है?
सामान्य तौर पर, फ्रिज को सप्ताह में बार-बार बंद करने की जरूरत नहीं होती। आधुनिक फ्रिज ऑटोमेटिक डीफ्रॉस्ट तकनीक के साथ आते हैं, जो 24 घंटे चालू रहने के लिए डिजाइन किए गए हैं। फ्रिज का कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपने आप से चालू और बंद होते हैं, जिससे यह तापमान को कंट्रोल करता है और बिजली की बचत करता है।

ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: EMU, DEMU, MEMU ट्रेनों में क्या है अंतर? जानें इनकी खासियत

How many times should you switch off the refrigerator in a week know in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

कब और क्यों फ्रिज बंद करें?
फ्रिज को हर सप्ताह में एक बार जरूर साफ करना जरूरी है। फ्रिज की सफाई करते समय इसे ऑफ कर देना चाहिए। इसके बाद फ्रिज के सामान को बाहर निकालकर अच्छे से डिब्बों और अलमारी को साफ करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
How many times should you switch off the refrigerator in a week know in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

डीफ्रॉस्टिंग
अगर आपका फ्रिज पुराने मॉडल का है और उसमें बर्फ जमने की समस्या है, तो सप्ताह में एक बार डीफ्रॉस्ट करना जरूरी हो सकता है। हालांकि, नए मॉडल के फ्रिज में ऑटोमेटिक डीफ्रॉस्टिंग की सुविधा होती है।

ये भी पढ़ें- जरूर जानें: लोन की किस्त नहीं चुका पाने पर रिकवरी एजेंट घर आकर कर रहा है परेशान, तो जान लें अपने अधिकार

विज्ञापन
How many times should you switch off the refrigerator in a week know in hindi
फ्रिज - फोटो : AdobeStock

न करें ये गलती
अगर आप कई दिनों तक घर से बाहर जा रहे हैं, तो फ्रिज को खाली करके बंद करना बेहतर होता है। लेकिन इसे पूरी तरह सूखा और साफ करके बंद करना चाहिए, ताकि बदबू न आए।

ये भी पढ़ें- Indian Railways: कहां पर है देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? 1 किलोमीटर से भी ज्यादा है लंबाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed