फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: कहां पर है देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? 1 किलोमीटर से भी ज्यादा है लंबाई

Thu, 17 Apr 2025 03:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Apr 2025 03:36 PM IST
सार

India Longest Railway Platform: क्या आपको इस बारे में पता है कि देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां पर है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन
India Longest Railway Platform Know Where it is located Bharat ka sabse lamba railway platform kahan hai
India Longest Railway Platform - फोटो : AdobeStock

India Longest Railway Platform: भारतीय ट्रेनें यात्रा करने का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन हैं। इसी वजह से देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा कई नियम भी बनाए गए हैं ताकि उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके अलावा भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी प्रदान कर रहा है।

भारत सरकार देश में रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और ट्रेनों को आधुनिक बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसी सिलसिले में देश के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। भारतीय ट्रेनों में सफर करते समय अक्सर हम कई स्टेशनों से होकर गुजरते हैं। इस दौरान स्टेशनों पर कई लंबे लंबे प्लेटफॉर्म आते हैं, जहां पर ट्रेन रुकती है। 

India Longest Railway Platform Know Where it is located Bharat ka sabse lamba railway platform kahan hai
India Longest Railway Platform - फोटो : AdobeStock

वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां पर है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

India Longest Railway Platform Know Where it is located Bharat ka sabse lamba railway platform kahan hai
India Longest Railway Platform - फोटो : Adobe Stock

भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म

  • भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर है।
  • यह रेलवे प्लेटफॉर्म भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है।
  • इसकी कुल लंबाई 1507 मीटर है। यह प्लेटफॉर्म करीब 1.5 किलोमीटर लंबा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India Longest Railway Platform Know Where it is located Bharat ka sabse lamba railway platform kahan hai
India Longest Railway Platform - फोटो : Adobe Stock
  • इस रेलवे स्टेशन को बनाने में करीब 20.1 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
  • इस रेलवे स्टेशन की गिनती कर्नाटक के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों में की जाती है।
  • हुबली से पहले भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर में था। 

Indian Railways: अब चलती ट्रेनों में भी मिलेगी एटीएम सर्विस, जानिए क्या है रेलवे का प्लान

विज्ञापन
India Longest Railway Platform Know Where it is located Bharat ka sabse lamba railway platform kahan hai
India Longest Railway Platform - फोटो : एएनआई (फाइल)
  • हुबली रेलवे स्टेशन पर स्थित सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
  • इस रेलवे प्लेटफॉर्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
  • कर्नाटक मे ंस्थित इस रेलवे स्टेशन का पूरा नाम सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed