आज के समय में आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको समय-समय पर पड़ती रहती होगी। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड भी आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज हैं। आधार कार्ड के न होने पर कई तरह के काम तक अटक जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें 12 अंकों का एक यूनिक नंबर, बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, आधार कार्ड की जरूरत बैंक में खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार कार्डधारक के पीठ पीछे उसके आधार कार्ड पर कई सिम कार्ड का इस्तेमाल कोई अन्य लोग कर रहे होते हैं। ऐसे में अगर आपको भी जानना है कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हैं, तो चलिए हम आपको ये चेक करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62a9d49af0cf7d426452f619","slug":"how-many-sim-card-link-to-aadhaar-card-check-instantly-to-unlink-full-details-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड पर किसी और ने ले रखा है सिम कार्ड? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करवाएं बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड पर किसी और ने ले रखा है सिम कार्ड? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करवाएं बंद
Wed, 15 Jun 2022 06:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 15 Jun 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
इस सरल तरीके से जानें, आधार पर कितने सिम कार्ड हुए हैं जारी:-
स्टेप 1
- अगर आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड पर बिना आपकी जानकारी के कोई सिम कार्ड जारी तो नहीं हुआ है? तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर आपको 'गेट आधार' पर जाकर 'डाउनलोड आधार' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद 'व्यू मोर' वाला ऑप्शन चुन लें। अब आपको 'आधार ऑनलाइन सर्विस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके 'Aadhaar Authentication History' इस विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद 'Where can a resident chech/ Aadhaar Authentication History' वाले विकल्प को चुनें। फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें। अब 'Authentication Type' पर ऑल चुनें और जिस दिन की जानकारी लेनी है वो तारीख चुनें।
विज्ञापन
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी, जहां आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं। गलत जारी होने पर आप इसकी शिकायत ट्राई में कर सकते हैं।