फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: क्या आपके आधार कार्ड पर किसी और ने ले रखा है सिम कार्ड? ऐसे लगाएं मिनटों में पता और करवाएं बंद

Wed, 15 Jun 2022 06:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 15 Jun 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
How Many Sim Card Link to Aadhaar Card Check Instantly to Unlink Full Details News in Hindi
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

आज के समय में आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे, जिनकी जरूरत आपको समय-समय पर पड़ती रहती होगी। पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड भी आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज हैं। आधार कार्ड के न होने पर कई तरह के काम तक अटक जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक को आधार कार्ड जारी किया जाता है, जिसमें 12 अंकों का एक यूनिक नंबर, बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, आधार कार्ड की जरूरत बैंक में खाता खुलवाने से लेकर एक सिम कार्ड लेने तक के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार कार्डधारक के पीठ पीछे उसके आधार कार्ड पर कई सिम कार्ड का इस्तेमाल कोई अन्य लोग कर रहे होते हैं। ऐसे में अगर आपको भी जानना है कि आपके आधार कार्ड पर कितने सिम जारी हैं, तो चलिए हम आपको ये चेक करने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How Many Sim Card Link to Aadhaar Card Check Instantly to Unlink Full Details News in Hindi
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : istock

इस सरल तरीके से जानें, आधार पर कितने सिम कार्ड हुए हैं जारी:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड पर बिना आपकी जानकारी के कोई सिम कार्ड जारी तो नहीं हुआ है? तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर विजिट करना है।
How Many Sim Card Link to Aadhaar Card Check Instantly to Unlink Full Details News in Hindi
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको 'गेट आधार' पर जाकर 'डाउनलोड आधार' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद 'व्यू मोर' वाला ऑप्शन चुन लें। अब आपको 'आधार ऑनलाइन सर्विस' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके 'Aadhaar Authentication History' इस विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How Many Sim Card Link to Aadhaar Card Check Instantly to Unlink Full Details News in Hindi
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद 'Where can a resident chech/ Aadhaar Authentication History' वाले विकल्प को चुनें। फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें। अब 'Authentication  Type' पर ऑल चुनें और जिस दिन की जानकारी लेनी है वो तारीख चुनें।
विज्ञापन
How Many Sim Card Link to Aadhaar Card Check Instantly to Unlink Full Details News in Hindi
Aadhaar Card: आधार कार्ड पर कितने सिम हुए हैं जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी, जहां आपको पता चल जाएगा कि आपके आधार पर कितने सिम कार्ड जारी हुए हैं। गलत जारी होने पर आप इसकी शिकायत ट्राई में कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed