फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या सिर्फ ऑनलाइन ही बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या कोई दूसरा तरीका भी है? यहां जानें

Sat, 30 Aug 2025 05:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Aug 2025 05:42 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banwa Sakte Hain: अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है।

विज्ञापन
How can Ayushman card be made online or offline mein se kaun se tarike se banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Registration Process In Hindi: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा भी कई अन्य तरह से लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



जैसे, एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना से जुड़ सकते हैं और इस योजना के तहत मिलने वाले मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप ये आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? आखिर इस आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन के अलावा भी किसी अन्य तरीके से बनाया जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

How can Ayushman card be made online or offline mein se kaun se tarike se banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

पहले आयुष्मान कार्ड का लाभ जान लेते हैं

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से एक साल में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये लिमिट सरकार द्वारा प्रत्येक आयुष्मान कार्डधारक को दी जाती है।
How can Ayushman card be made online or offline mein se kaun se tarike se banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

  • अगर आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं। आप यहां से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप से भी आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How can Ayushman card be made online or offline mein se kaun se tarike se banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन के अलावा ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं या नहीं बनवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑफलाइन तरीका चुन सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • फिर अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं
विज्ञापन
How can Ayushman card be made online or offline mein se kaun se tarike se banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड को बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • अब सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed