फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House Buying Tips: घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें, वरना बाद में आ सकती हैं दिक्कतें

Fri, 04 Apr 2025 08:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 08:09 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको घर खरीदते समय जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन
House Buying Tips: Things to keep in mind before buying property
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock

घर खरीदना हम सब का सपना होता है। इस कारण हम काफी पहले से अपनी आमदनी में से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, घर खरीदना कोई आसान काम नहीं होता है। घर खरीदते समय आपको कई तरह की जांच परख करना जरूरी है। जरा सी लापरवाही की वजह से आपको बाद में काफी पछताना पड़ सकता है। कभी कागजों में कोई गड़बड़ी, तो कभी बिल्डर द्वारा कोई धोखाधड़ी कर दी जाती है। कई मामलों में तो लोग इन सब चीजों की ठीक ढंग से जांच करके घर खरीद लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें वहां की लोकेशन और सुविधाएं पसंद नहीं आती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको घर खरीदते समय जरूर जान लेना चाहिए वरना आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

House Buying Tips: Things to keep in mind before buying property
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock

घर खरीदते समय आपको प्रॉपर्टी से जुड़े सभी कागजातों को जरूर चेक करना चाहिए। इस दौरान बिल्डर से नगर निगम, जल बोर्ड और बिजली विभाग से एनओसी सर्टिफिकेट जरूर प्राप्त करें। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप जिस प्रॉपर्टी को खरीदने जा रहे हैं उस पर कोई लोन न हो। 

House Buying Tips: Things to keep in mind before buying property
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock

इस दौरान घर खरीदने से पहले प्रॉपर्टी और उससे जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को किसी वकील या अनुभवी प्रॉपर्टी कंसल्टेंट को जरूर दिखाएं। अगर कागजात में किसी प्रकार की कोई कमी हुई तो वकील या प्रॉपर्टी कंसल्टेंट आपको इस बारे में पहले ही बता देगा। 

IRCTC Tour Package: गर्मियों में खूबसूरत कश्मीर घुमा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है टूर पैकेज का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
House Buying Tips: Things to keep in mind before buying property
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock

आप जिस जगह पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, इस बारे में जरूर पता करें कि वहां पर स्कूल, हॉस्पिटल, मार्केट, और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि की सुविधाएं कैसी हैं? वहीं आने वाले समय में वहां पर विकास कैसा होगा? यह भी जरूर जानें। 

विज्ञापन
House Buying Tips: Things to keep in mind before buying property
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर जान लें ये बातें - फोटो : AdobeStock

बिल्डर की विश्वसनीयता के बारे में पता करें। इस दौरान जांचें कि बिल्डर ने पुराने प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी टाइमिंग पर की है या नहीं। इसके अलावा कस्टमर रिव्यू भी देखें। कोशिश करें कि आप किसी विश्वसनीय बिल्डर से ही प्रॉपर्टी खरीदें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed