Home Loan: आजकल जब लोग कार खरीदते हैं या फिर घर खरीदते हैं तो एक बड़ी संख्या में लोग लोन पर निर्भर रहते हैं। यही नहीं, कई लोग तो पर्सनल लोन भी लेते हैं। ऐसे में बात अगर होम लोन की करें तो देखा जाता है कि हर किसी के पास लाखों रुपये एक साथ नहीं होते हैं जिसके कारण घर खरीदने के लिए उन्हें बैंक से होम लोन लेना पड़ता है। बैंक पात्र लोगों को होम लोन देता है और बदले में उनसे ब्याज लेता है। अगर आपका भी कोई होम लोन चल रहा है या खत्म होने वाला है या फिर आप उसे समय से पहले क्लोज करवा रहे हैं आदि। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि वे कौन से दो दस्तावेज हैं जिनको आपको लोन क्लोज करवाते समय लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यकीनन आप बाद में दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में...
{"_id":"66b49243dabba4c6fa03d281","slug":"home-loan-tips-it-is-necessary-to-take-these-documents-after-closing-the-home-loan-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की बात: होम लोन क्लोज करवाने के बाद न भूलें ये दो दस्तावेज लेना, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की बात: होम लोन क्लोज करवाने के बाद न भूलें ये दो दस्तावेज लेना, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Thu, 08 Aug 2024 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
लोन खत्म होने के बाद कौन से दस्तावेज लेने जरूरी हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन खत्म होने के बाद कौन से दस्तावेज लेने जरूरी हैं?
- फोटो : Istock
- दरअसल, जिन दस्तावेजों के बारे में आप आगे जानेंगे वे इसलिए जरूरी है क्योंकि अगर आप ये दस्तावेज नहीं लेते हैं तो इससे आप मुश्किल में फंस सकते हैं और आपकी प्रॉपर्टी पर दिक्कत बन सकती है। इसलिए आपके लिए इन दस्तावेजों के बारे में जानना जरूरी हो जाता है।
लोन खत्म होने के बाद कौन से दस्तावेज लेने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
पहला दस्तावेज
- अगर आपका कोई होम लोन है और अब वो खत्म हो रहा है या आप पहले ही पूरे पैसे भरकर इसे क्लोज करवा रहे हैं आदि। ऐसे में आपको बैंक से एनओसी यानी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना चाहिए। ये दस्तावेज है जिससे पता चलता है कि आप लोन पूरा भर चुके हैं और अब आपको बैंक को कुछ नहीं देना है। इसलिए एनओसी लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन खत्म होने के बाद कौन से दस्तावेज लेने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
- आपके पास एनओसी आ चुकी है तो यहीं पर आपका काम खत्म नहीं हो जाता है क्योंकि आपको इसमें दी गई जानकारियों को ठीक से देखना है। चेक करें कि इसमें लोन बंद होने की तारीख, आपका पूरा नाम, बैंक खाते की जानकारी, लोन की जानकारी और प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी सही-सही हो। अगर ऐसा नहीं है तो बैंक से संपर्क कर सही एनओसी बनवाएं।
विज्ञापन
लोन खत्म होने के बाद कौन से दस्तावेज लेने जरूरी हैं?
- फोटो : istock
दूसरा दस्तावेज
- लोन क्लोज करवाने के बाद आपको रजिस्ट्रार ऑफिस से एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट लेना होता है। दरअसल, ये दस्तावेज ऐसा होता है जिससे पता चलता है कि आपकी संपत्ति पर कोई भी देनदारी नहीं है। इस दस्तावेज का पास में होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आपको संपत्ति को बेचते समय इसकी जरूरत होती है।