{"_id":"695270cd8c4c6091330f4f66","slug":"home-loan-documents-checklist-essential-documents-list-require-for-home-loan-2025-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Loan: घर खरीदने के लिए बैंक से लेने जा रहे होम लोन, तो जान लें कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए आपके पास","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Home Loan: घर खरीदने के लिए बैंक से लेने जा रहे होम लोन, तो जान लें कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए आपके पास
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:05 PM IST
सार
अगर आप बैंक से होम लोन लेकर घर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो जरूरी दस्तावेजों की सही जानकारी आपके पास होनी चाहिए। पूरे और सही कागजात होने से आपका लोन जल्दी और बिना परेशानी के मंजूर हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
Home Loan Documents
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के समय खुद का घर खरीदना हम में से अधिकतर लोगों का सपना होता है। इसके लिए हम काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। कई लोग एकमुश्त पैसे देकर प्रॉपर्टी खरीद लेते हैं तो कई लोग बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों के कारण लोग उसे खरीदेन के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं। अगर आप भी घर खरीदने के लिए बैंक या किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी से होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास पहले जरूरी दस्तावेजों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।
सही और पूरे डॉक्यूमेंट्स न होने पर आपके होम लोन के आवेदन को बैंक द्वारा रद्द किया जा सकता है। होम लोन देने से पहले बैंक आपकी आय, पहचान, पते और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजातों की जांच करता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप समय पर लोन चुकाने में सक्षम हैं या नहीं।
2 of 5
Home Loan Documents
- फोटो : Adobe Stock
होम लोन जारी करने से पहले बैंक आपसे पहचान और पते से जुड़े दस्तावेजों की मांग करता है। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज शामिल होते हैं। वहीं पते के प्रमाण के रूप में बिजली बिल, पानी का बिल या बैंक स्टेटमेंट भी स्वीकार किया जाता है।
पैन कार्ड होम लोन के लिए एक जरूरी दस्तावेज होता है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपके होम लोन के एप्लिकेशन को रिजेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा बैंक नौकरीपेशा लोगों से सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट मांगता है।
वहीं बिजनेस करने वाले लोगों को आयकर रिटर्न, बैलेंस शीट और प्रॉफिट-लॉस स्टेटमेंट जमा करना पड़ता है। इन दस्तावेजों की मदद से बैंक यह जानने की कोशिश करता है कि आप लोन देने में सक्षम हैं या नहीं। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात भी होम लोन लेने के लिए बेहद जरूरी होते हैं।
इसमें रजिस्ट्री के कागजात, प्रॉपर्टी का पजेशन लेटर या ओक्यूपेंसी सर्टिफिकेट NOC (अगर जरूरत हो) आदि दस्तावेज शामिल हैं। बैंक होम लोन देने से पहले प्रॉपर्टी की वैधता की पूरी जांच करता है। लोन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज सही और अपडेटेड हों। सही जानकारी और पूरे कागजात के साथ आवेदन करने पर लोन को मंजूरी मिलने में आसानी होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।