प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इसे 2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। कई किसानों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या एक ही परिवार के सभी सदस्य इस योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं।
PM Kisan Yojana: क्या परिवार का हर सदस्य कर सकता है पीएम किसान योजना में आवेदन? जानिए क्या है इसको लेकर नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:00 AM IST
सार
क्या परिवार का हर सदस्य पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर सकता है? इसको लेकर क्या नियम है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन