Home Inverter Tips: सालों साल चलेगी आपके इन्वर्टर की बैटरी, नहीं आएगी कोई दिक्कत, बस फॉलो करें ये टिप्स
आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों के सीजन में बिजली की कटौती काफी ज्यादा होती है। ऐसे में गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगवाते हैं। हालांकि, आपका इन्वर्टर कितने लंबे समय तक चलेगा ये उसकी बैटरी लाइफ पर निर्भर करता है। कई इन्वर्टर की बैटरी लाइफ लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के चल जाती है। वहीं कई बार इन्वर्टर की बैटरी महज एक या दो साल के भीतर ही खराब हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उसके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।
आपको इन्वर्टर लगाने के लिए हमेशा एक हवादार जगह का इस्तेमाल करना चाहिए। चार्जिंग और ऑपरेशन के समय अक्सर इन्वर्टर की बैटरी गर्म हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर को ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा हो। इस स्थिति में बैटरी जल्दी गर्म नहीं होगी। ऐसे में उसके जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।
आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। इन्वर्टर की बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर का प्रयोग होता है। इससे बैटरी लंबे समय तक चलती रहती है। पानी का लेवल ज्यादा या कम होने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको समय समय पर इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल चेक करते रहना चाहिए।
इन्वर्टर को इंस्टॉल करवाने के बाद आपको नियमित तौर पर बैटरी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके यहां पर बिजली कम जाती है। इस स्थिति में आप अपने इन्वर्टर की बैटरी को महीने में एक बार डिस्चार्ज करें और उसको दोबारा चार्ज करें।
इसके अलावा आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी की सतह और किनारों पर धूल नहीं जमने देना चाहिए। आपको इसकी नियमित सफाई करनी चाहिए। इससे बैटरी के जल्द खराब होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।
आपको इन्वर्टर की बैटरी के टर्मिनल को जंग से सुरक्षित रखना चाहिए। अगर इसमें जंग लग जाता है। ऐसे में बैटरी की चार्जिंग काफी धीमी होती है। ऐसे में इसको जंग से जितना हो सके उतना सुरक्षित रखें।