फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Home Inverter Tips how to increase battery life of inverter know here

Home Inverter Tips: सालों साल चलेगी आपके इन्वर्टर की बैटरी, नहीं आएगी कोई दिक्कत, बस फॉलो करें ये टिप्स

Sun, 01 May 2022 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 01 May 2022 03:09 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होगा।

विज्ञापन
Home Inverter Tips how to increase battery life of inverter know here
Home Inverter Tips For long battery life - फोटो : Social media

विस्तार

गर्मियों के सीजन में बिजली की कटौती काफी ज्यादा होती है। ऐसे में गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए लोग अपने घरों में इन्वर्टर लगवाते हैं। हालांकि, आपका इन्वर्टर कितने लंबे समय तक चलेगा ये उसकी बैटरी लाइफ पर निर्भर करता है। कई इन्वर्टर की बैटरी लाइफ लंबे समय तक बिना किसी दिक्कत के चल जाती है। वहीं कई बार इन्वर्टर की बैटरी महज एक या दो साल के भीतर ही खराब हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उसके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी। ऐसे में आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और इन्वर्टर की मेंटेनेंस पर आने वाला अतिरिक्त खर्चा भी नहीं होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जिन्हें फॉलो करने के बाद आपके इन्वर्टर की बैटरी लंबे समय तक चलेगी।

विज्ञापन

आपको इन्वर्टर लगाने के लिए हमेशा एक हवादार जगह का इस्तेमाल करना चाहिए। चार्जिंग और ऑपरेशन के समय अक्सर इन्वर्टर की बैटरी गर्म हो जाती है। ऐसे में इन्वर्टर को ऐसी जगह पर लगाएं जहां पर वेंटिलेशन की अच्छी सुविधा हो। इस स्थिति में बैटरी जल्दी गर्म नहीं होगी। ऐसे में उसके जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए। इन्वर्टर की बैटरी में डिस्टिल्ड वाटर का प्रयोग होता है। इससे बैटरी लंबे समय तक चलती रहती है। पानी का लेवल ज्यादा या कम होने से बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। ऐसे में आपको समय समय पर इन्वर्टर की बैटरी का वाटर लेवल चेक करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

इन्वर्टर को इंस्टॉल करवाने के बाद आपको नियमित तौर पर बैटरी का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके यहां पर बिजली कम जाती है। इस स्थिति में आप अपने इन्वर्टर की बैटरी को महीने में एक बार डिस्चार्ज करें और उसको दोबारा चार्ज करें।

इसके अलावा आपको अपने इन्वर्टर की बैटरी की सतह और किनारों पर धूल नहीं जमने देना चाहिए। आपको इसकी नियमित सफाई करनी चाहिए। इससे बैटरी के जल्द खराब होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

आपको इन्वर्टर की बैटरी के टर्मिनल को जंग से सुरक्षित रखना चाहिए। अगर इसमें जंग लग जाता है। ऐसे में बैटरी की चार्जिंग काफी धीमी होती है। ऐसे में इसको जंग से जितना हो सके उतना सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed