{"_id":"699ff07e42357998b10be0cb","slug":"holi-home-safety-tips-in-hindi-furniture-and-decorative-pieces-protection-tips-on-holi-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: कहीं पक्के रंग में न रंग जाए घर का फर्नीचर और दीवारें, होली खेलने से पहले करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Holi 2026: कहीं पक्के रंग में न रंग जाए घर का फर्नीचर और दीवारें, होली खेलने से पहले करें ये काम
Thu, 26 Feb 2026 01:07 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:07 PM IST
सार
Holi Home Safety Tips: होली खेलने से पहले अपने घर को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। वरना आपको काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Holi
- फोटो : Adobe stock
Holi Prepration Guide: होली का त्योहार रंगों और उमंग का प्रतीक है, लेकिन घर की सजावट और महंगे फर्नीचर के लिए यह समय थोड़ी चुनौती भी लेकर आता है। दरअसल, आजकल भी कई लोग पक्के और चटक रंगों से होली खेलते हैं, जो दीवारों, सोफों, कारपेट और अन्य घरेलू सामान को आसानी से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस वजह से होली की तैयारी में सिर्फ रंग और मिठाईयों की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि घर की सुरक्षा की योजना बनाना भी जरूरी है।
Holi
- फोटो : Adobe stock
फर्नीचर कवर करें
सोफा, कुर्सियां, बेड और टेबल जैसी चीजों को प्लास्टिक, विनाइल या वाटरप्रूफ कवर से ढक दें। इससे पक्के या पाउडर रंग सीधे फर्नीचर पर नहीं लगेंगे और रंग आसानी से सफाई से हट जाएगा। अगर आपके पास स्पेशल फर्नीचर कवर हैं तो उनका इस्तेमाल सबसे अच्छा है।

दीवारों को प्रोटेक्ट करें
होली के दिन रंग अक्सर दीवारों पर लग जाते हैं। इससे बचने के लिए कमरे की दीवारों पर पुराने चादर, अखबार या प्लास्टिक शीट चढ़ाएं। यह न केवल दीवार को रंग से बचाता है, बल्कि सफाई भी आसान बना देता है।

इस देश में पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, बिकत था काफी मंहगा
- फोटो : Adobe Stock
रग और कारपेट हटाएं
रंगीन पानी या पक्के रंग आसानी से रग और कारपेट में उतर सकते हैं। होली के दिन इनको हटाकर किसी अलमारी या अलग कमरे में रखें। रोल करके सुरक्षित जगह पर रखने से रंग नहीं लगेगा और रग की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
रंगीन पानी या पक्के रंग आसानी से रग और कारपेट में उतर सकते हैं। होली के दिन इनको हटाकर किसी अलमारी या अलग कमरे में रखें। रोल करके सुरक्षित जगह पर रखने से रंग नहीं लगेगा और रग की लाइफ भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Holi
- फोटो : Adobe stock
रंगों के लिए बाउल और ट्रे का इस्तेमाल करें
रंग खेलने के लिए ट्रे या बाउल का इस्तेमाल करें। सीधे हाथ या फर्श पर रंग डालने से छींटे फर्श, दीवार और फर्नीचर पर पड़ सकते हैं। ट्रे में रंग रखने से खेलते समय नियंत्रण में रहता है और सफाई आसान होती है।