Highway Mirage Explained: भीषण गर्मी के मौसम में जब आप दोपहर के समय हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो दूर सड़क पर पानी फैले होने का भ्रम होता है। मगर जैसे ही आपकी गाड़ी वहां पहुंचती है, वह पानी अचानक गायब हो जाता है। विज्ञान की भाषा में इस जादुई भ्रम को 'मरीचिका' या 'मिराज' कहते हैं। दरअसल, तेज धूप में ब्लैकटॉप यानी डामर की सड़क भट्टी की तरह तपती है, जिससे उसके ठीक ऊपर की हवा बहुत गर्म हो जाती है। जब सूरज की किरणें इस गर्म और ठंडी हवा की परतों से गुजरती हैं, तो वे मुड़ जाती हैं और आसमान का रिफ्लेक्शन सड़क पर पानी जैसा दिखने लगता है।
भीषण गर्मी में हाइवे पर दूर देखने पर क्यों दिखता है पानी का भ्रम? ये गलती की तो हो सकता है एक्सिडेंट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:03 PM IST
सार
Road Water Illusion summer: गर्मी के मौसम में जब लोग हाईवे पर चलते हैं अक्सर उन्हें दूर दिख सड़क पर चिलचिलाती धूप में पानी दिखने का आभास होता है। बहुत से लोग इसे देखकर घबरा जाते हैं, आइए इस लेख में समझते हैं हाईवे पर चलते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन