फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Security Number Plate: घर बैठे ऐसे ऑर्डर करें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं लगवाने पर कट सकता है चालान

Wed, 03 Aug 2022 04:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 03 Aug 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
high security number plate how to book hsrp online details in hindi
how to book hsrp online: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

high security number plate: अगर आप खुद के वाहन से सफर करते हैं, तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप सभी ट्रैफिक नियमों का पालन करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भारी भरकम जुर्माना तक देना पड़ सकता है या आपकी गाड़ी तक सीज हो सकती है। दरअसल, सड़क पर गाड़ी चलाने के कई नियम हैं, जिनमें समय-समय पर जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं। ऐसा ही एक नियम कुछ वक्त पहले आया कि अब हर किसी को अपनी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर लगवाना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो तय नियमों के मुताबिक आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही इस हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर को ऑर्डर कर सकते हैं, ताकि आप जुर्माने से बच सकें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

high security number plate how to book hsrp online details in hindi
how to book hsrp online: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे ऑर्डर कर सकते हैं नंबर प्लेट:-

स्टेप 1

  • अगर आपके पास भी दोपहिया या चार पहिया वाहन है और आप भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट मंगवाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://bookmyhsrp.com/index.aspx पर  जाना पड़ेगा।
high security number plate how to book hsrp online details in hindi
how to book hsrp online: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, जहां पहले में आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और स्टीकर ऑर्डर कर सकते हैं। जबकि दूसरे में खाली कलर स्टीकर मंगवा सकते हैं। आपको नंबर प्लेट मंगवाने के लिए पहले वाले विकल्प को चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
high security number plate how to book hsrp online details in hindi
how to book hsrp online: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको वो राज्य चुनना है, जिस राज्य में आपकी गाड़ी रजिस्टर्ड है। अब अपना गाड़ी नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को दर्ज करके क्लिक हेयर पर क्लिक करें।
विज्ञापन
high security number plate how to book hsrp online details in hindi
how to book hsrp online: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैसे ऑर्डर कर सकते हैं - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन पेमेंट ही करनी है। जहां दो पहिया वाहन के लिए 300 से 400 रुपये चार्ज देना होगा, तो वहीं चार पहिया वाहन के लिए आपको 600 से 1100 रुपये देने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed