फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lado Laxmi: महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए

Thu, 28 Aug 2025 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 02:51 PM IST
सार

Lado Lakshmi Yojana 2025: हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 25 सितंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Online Eligibility Installment Amount 2100 Rupees benefits
लाडो लक्ष्मी योजना - फोटो : Amar Ujala

Lado Lakshmi Yojana 2025: हरियाणा में रहने वाली महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर एक बड़ा एलान किया है। इसके अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 25 सितंबर से हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के बाद इसका एलान किया है। आपको बता दें कि पिछले बजट में सरकार ने इस योजना को लेकर 5 हजार करोड़ रुपए के बजट को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस बारे में बताया है कि 25 सितंबर से वे महिलाएं जिनकी उम्र 23 या उससे अधिक हैं फिर चाहे वे विवाहित हों या अविवाहित सभी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। वहीं वे महिलाएं जो पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Online Eligibility Installment Amount 2100 Rupees benefits
लाडो लक्ष्मी योजना - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं को मिलेगा इस योजना का लाभ

  • 23 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • इस योजना के पहले चरण में उन महिलाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Online Eligibility Installment Amount 2100 Rupees benefits
लाडो लक्ष्मी योजना - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला के पति का हरियाणा में 15 साल से मूल निवासी होना जरूरी है।
  • इस योजना की खास बात यह है कि लाभ लेने के लिए परिवार में महिलाओं की संख्या कितनी है? इसको लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • अगर किसी परिवार में तीन महिलाए हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Online Eligibility Installment Amount 2100 Rupees benefits
लाडो लक्ष्मी योजना - फोटो : Adobe Stock
  • नायब सिंह सैनी ने इस बारे में भी जानकारी दी है कि स्टेज 3 या स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित महिलाओं को पहले से ही पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है।
  • वहीं इन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का भी अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। 

PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां

विज्ञापन
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 Apply Online Eligibility Installment Amount 2100 Rupees benefits
लाडो लक्ष्मी योजना - फोटो : Adobe Stock

कैसे करना होगा योजना में आवेदन?

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी है कि आज की कैबिनेट मीटिंग के 6 या 7 दिनों के बाद गजट नोटिफिकेशन के साथ इस योजना का एप भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन की मदद से महिलाएं घर से ही आवेदन कर सकेंगी।
  • योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं की सूची को पंचायत और वार्डों में प्रकाशित किया जाएगा। 

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed